सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hpr

Hapur News: तिरपाल फैक्टरी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 20 लाख का नुकसान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
hpr
पिलखुवा के मोहल्ला कृष्णगंज नई आबादी स्थित एक फैक्टरी के अंदर आग लगने से जला सामान। संवाद
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला कृष्ण गंज नई आबादी में तंग गलियों के बीच चल रही तिरपाल फैक्टरी में सुबह करीब साढ़े पांच बजे शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई।
Trending Videos

आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और लाखों का सामान जलकर राख हो गया। तंग गली के कारण मौके पर फायर ब्रिगेड नहीं पहुंच सकी और पाइपाें की मदद से जैसे तैसे आग पर काबू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों के अनुसार हाफिज हकीमुद्दीन की तिरपाल फैक्टरी में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और आग तेजी से फैल गई। इसके बाद फैक्टरी के अंदर रखा कच्चा माल और तैयार तिरपाल चंद मिनटों में आग की चपेट में आ गए। उस समय फैक्टरी में केवल एक कर्मचारी काम कर रहा था, जो आग लगते ही बाहर निकल गया। मालिक के अनुसार फैक्टरी में कुल चार लोग कार्यरत हैं।
आग से करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है और अधिकांश सामान पूरी तरह जल गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन तंग गलियों के कारण सीधे फैक्टरी तक पहुंचना संभव नहीं हो सका।
दमकल कर्मियों ने दूर से पाइप जोड़कर पानी पहुंचाया और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह फैक्टरी पिछले ढाई दशक से तंग गलियों में संचालित हो रही थी।
फैक्टरी में आग से बचाव के कोई इंतजाम नहीं थे। इससे खतरा और बढ़ गया था। इसके बावजूद जिम्मेदार विभागों ने कभी ठोस कार्रवाई नहीं की।

पिलखुवा के मोहल्ला कृष्णगंज नई आबादी स्थित एक फैक्टरी के अंदर आग लगने से जला सामान। संवाद

पिलखुवा के मोहल्ला कृष्णगंज नई आबादी स्थित एक फैक्टरी के अंदर आग लगने से जला सामान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed