सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hpr

Hapur News: गांव में आबादी के बीच खुलने जा रहे शराब के ठेका का ग्रामीणों ने किया विरोध

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
hpr
शराब के ठेके का विरोध करते ग्रामीण। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
कुचेसर चौपला। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव शेखपुर में आबादी के बीच खुलने जा रहे शराब के ठेके का सोमवार की देर रात ग्रामीणों ने विरोध करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से ठेका न खुलने की गुहार लगाई है।
Trending Videos

ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान में शराब का ठेका गांव की आबादी से दूर एक सुरक्षित स्थान पर स्थित है। अब इस ठेके को गांव में आबादी के बीच लाने की तैयारी की जा रही है। आबादी के बीच ठेका खुलने से यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहेगा और गांव का माहौल दूषित होने लगेगा। इससे महिलाओं व स्कूल आने जाने वाले बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। ऐसी स्थिति में महिलाओं व बालिकाओं को घर से निकलना भी दूभर हो जाएगा। ग्रामीणों ने बतााया कि गांव में आबादी के बीच किसी भी सूरत में शराब के ठेके को खुलने नहीं दिया जाएगा। ग्रामीणों इसका लगातार विरोध करते रहेंगे। इसके अलावा ग्रामीण जिला मुख्यालय पहुंचकर डीएम से मामले की शिकायत करने का कार्य करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में रोहित लोका, टुक्की, डब्बू, बंटी व कपिल समेत काफी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed