{"_id":"6a6e334563925a360a064dc1","slug":"husband-absconding-in-dowry-death-case-arrested-hapur-news-c-135-1-hpr1001-145913-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: दहेज हत्या मामले में फरार चल रहे पति को किया गया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: दहेज हत्या मामले में फरार चल रहे पति को किया गया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोठीगेट में बुधवार को हुई विवाहिता की दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने फरार पति को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया।
थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव टोडलपुर निवासी शमशाद ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि उनके छोटे भाई नौशाद ने 15 माह पहले अपनी पुत्री शायबा का निकाह नगर कोतवाली क्षेत्र के बुलंदशहर रोड स्थित मोहल्ला पीरबाउद्दीन केरुल्लम मदरसा निवासी मुस्तकीम के साथ किया था। आरोप है कि निकाह के बाद से ही पति मुस्तकीम व सास तसलीम दहेज की मांग कर पुत्री का उत्पीड़न कर मारपीट करने लगे।
बुधवार की दोपहर करीब दो बजे आरोपी पति ने अपने उनके भाई नौशाद को फोन कॉल कर शायबा की अचानक मौत होने की सूचना दी। वह अपने भाई व अन्य परिजनों के साथ गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे। इससे पहले ही चिकित्सकों ने शायबा को मृत घोषित कर दिया। उनकी भतीजी के गले पर निशान व उसका पेट भी फूला हुआ था।
विज्ञापन
पुत्री की मौत की खबर सुनकर मायके वालों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया था। पुलिस की कार्रवाई के आश्वासन पर मायके पक्ष के लोग शांत हुए थे। इसके बाद वह कोतवाली पहुंचे और पुलिस से मामले की शिकायत की।
सीओ अनीता चौहान ने आरोपी पति मुस्तकीम को चितौली रोड से गिरफ्तार कर लिया गया है। शनिवार को पुलिस ने आरोपी पति को न्यायालय में पेश किया। जहां न्यायालय ने जेल भेज दिया है।