{"_id":"69c81cddf76fb1106509b7b4","slug":"itinerant-clothes-vendor-shot-dead-in-kapurpur-hapur-news-c-135-1-hpr1001-139124-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: कपूरपुर में कपड़ों की फेरी लगाने वाले की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: कपूरपुर में कपड़ों की फेरी लगाने वाले की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
मृतक इबरत का फाइल फोटो। स्रोत पुलिस
- फोटो : रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण करते आरपीएफ जवान। विभाग स्रोत
विज्ञापन
धौलाना। थाना कपूरपुर से करीब दो सौ मीटर स्थित एक आम के बाग में कपड़ों की फेरी लगाने वाले युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद किसी अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस को गोली चलने की सूचना दी। गोली लगने से मरने वाला युवक इबरत खान मूल रूप से बदायूं जिले के उरैना गांव का रहने वाला था। वह अविवाहित था। इबरत हापुड़ में किराए के मकान में रहता था और फेरी लगाकर कपड़े बेचता था।
पुलिस के अनुसार शनिवार को दोपहर में डायल 112 सूचना दी गई कि कपूरपुर थाने के पास स्थित आम के बाग में गोली चली है। पुलिस पहुंची तो आम के बाग में एक मोपेड खड़ी थी। उस पर कपड़े लदे थे। पास ही एक युवक का शव पड़ा था। उसके सिर में पीछे से गोली मारी गई थी। मृतक की पहचान हापुड़ के मोहल्ला मजीदपुरा गली नंबर पांच में किराये के मकान में रहने वाले इबरत खान के रूप में हुई। वह यहां पिछले दो महीने से पिता किशबर खान और चचेरे भाई के साथ रह रहा था। उसका चचेरा भाई भी फेरी लगाकर कपड़े बेचता है। हालांकि युवक पिछले चार साल से हापुड़ में ही ईदगाह रोड पर रह रहा था।
हत्या की सूचना पर एसपी ज्ञानंजय सिंह, एएसपी विनीत भटनागर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान शव के पास से उसकी मोपेड, कपड़े, उसका मोबाइल फोन और जेब में रखे चार हजार रुपये सही सलामत मिले हैं। ऐसे में पुलिस को लूट के लिए हत्या करने की आशंका नहीं लग रही है। पुलिस रंजिशन या प्रेम प्रसंग के चलते घटना का होना मानकर चल रही है। पुलिस ने युवक के पिता से भी पूछताछ की है।
साथ फेरी लगाने वाले से पूछताछ करेगी पुलिस
पुलिस की मानें तो इबरत हापुड़ से दो और फेरी वालों के साथ रवाना हुआ था। तीनों आपस में इलाका निर्धारित कर गांवों में फेरी लगाकर कपड़े बेचते थे। पुलिस को आशंका है कि कहीं तीनों के बीच में किसी प्रकार का विवाद तो नहीं हुआ था। एक फेरी लगाने वाला मरने वाले युवक का चचेरा भाई है। उसने बताया कि तीनों बझेड़ा खुर्द से अलग-अलग हुए थे और इसके कुछ देर बाद उसने फोन किया तो इबरत ने फोन नहीं उठाया।
सुबह से आसपास ही अलर्ट थी पुलिस
जेवर में प्रधानमंत्री की रैली को लेकर जिले की पुलिस सुबह से अलर्ट मोड पर थी। खुद एसपी ज्ञानंजय सिंह भी अधिकारियों के साथ कुराना टोल पर पहुंचे थे। इसके बावजूद हत्यारों ने बेखौफ तरीके से यहां से कुछ ही किलोमीटर दूर दिनदहाड़े हत्या कर दी। पुलिस अब मोबाइल की कॉल डिटेल के साथ आसपास के सीसीटीवी भी खंगाल रही है। पुलिस की तीन टीमों को खुलासे के लिए लगाया गया है।
एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए टीमाें को लगा दिया गया है। मृतक से जुड़े लोगों से इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी की भी जांच कराई जा रही है। मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार किया जाएगा।
Trending Videos