{"_id":"6a6e3366c1eb50f3ac0ec87e","slug":"kanwar-yatra-route-made-one-way-until-shivratri-hapur-news-c-135-1-hpr1005-145894-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा : शिवरात्रि तक वनवे हुआ रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा : शिवरात्रि तक वनवे हुआ रास्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी कांवड़िये के साथ सड़क दुर्घटना न हो, इसे रोकने के लिए यातायात पुलिस ने शहर के अंदर वनवे करा दिया है। यातायात पुलिस ने मेरठ रोड पर धीरखेड़ा के बाहर से लेकर बुलंदशहर रोड पर गोल चक्कर तक बैरिकेडिंग लगा दी है।
इस कारण अब वाहन बुलंदशहर की तरफ से मेरठ जाने वाले मार्ग पर ही चलेंगे, लेकिन वनवे के बीच दूसरे मार्ग पर जल्दबाजी में पहुंचने के लिए लोग बैरिकेडिंग तोड़कर वाहन निकाल रहे हैं। इससे बड़ा हादसा भी हो सकता है।
यात्रा को लेकर शहर में यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। पुलिस-प्रशासन ने बुलंदशहर से मेरठ जाने वाले मार्ग पर वनवे व्यवस्था लागू कर दी है। शिवरात्रि तक इस मार्ग पर वाहन सड़क पर सिर्फ एक तरफ से ही संचालित किए जाएंगे, जबकि दूसरी ओर का हिस्सा कांवड़ियों की सुरक्षित आवाजाही के लिए आरक्षित कर दिया गया है। हालांकि, गढ़-दिल्ली रोड पर अभी वनवे नहीं हुआ है। जैसे-जैसे शिवरात्रि नजदीक आएगी। इस मार्ग पर भी वनवे लागू कर दिया है। वहीं, यातायात पुलिस ने शहर के प्रमुख मेरठ-बुलंदशहर मार्गों पर बैरिकेडिंग कर दी है।
विज्ञापन
मेरठ तिराहा, बुलंदशहर रोड और अन्य संवेदनशील स्थानों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, जो वाहनों को निर्धारित दिशा में भेज रहे हैं। कई स्थानों पर वाहन सड़क की दूसरी लेन से गुजरते दिखाई दिए। इससे शुरुआत में कुछ चालकों को असुविधा हुई, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाकर वैकल्पिक मार्गों की जानकारी दी।
हरिद्वार से जल लेकर आने वाले कांवड़ियों की संख्या अब बढ़ने लगी है। ऐसे में उनकी सुरक्षा और यात्रा को निर्बाध बनाए रखने के लिए यह व्यवस्था की है।