सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Massive fire at a chemical factory in Dhaulana causes losses worth crores.

Hapur News: धौलाना में केमिकल फैक्टरी में भीषण आग लगने से करोड़ों का नुकसान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Massive fire at a chemical factory in Dhaulana causes losses worth crores.
धौलाना मसूरी रोड पर केमिकल स्टोरेज गोदाम में लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी। स्रोत विडियो ग्रैब
विज्ञापन
धौलाना। मसूरी धौलाना- गुलावठी मार्ग स्थित वीडीएच आर्गेनिक प्राईवेट लिमिटेड में शुक्रवार देर रात भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते समूची केमिकल कंपनी को अपनी चपेटे में ले लिया। आग लगने से आसपास के गांवों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

आग लगते ही फैक्टरी परिसर से तेज धमाकों की आवाजें आने लगीं। जिससे आसपास के ग्रामीण और कर्मचारी दहशत में आ गए। दमकल विभाग की आठ गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक समूची फैक्टरी जलकर राख हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी डायरेक्टर गगनदीप सिंह ने बताया कि फैक्टरी में सुगंधित उत्पादों के निर्माण में उपयोग होने वाले केमिकल तैयार किए जाते हैं। करीब 11 बजे सिक्योरिटी गार्ड के माध्यम से सूचना मिली कि कंपनी में आग लग गई है। तत्काल फायर ब्रिगेड व धौलाना पुलिस को सूचना दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया। केमिकल पदार्थों की मौजूदगी के कारण बीच-बीच में धमाके होते रहे। इससे राहत और बचाव कार्य चुनौतीपूर्ण हो गया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का अभियान शुरू किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश शर्मा ने बताया सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई। दमकलकर्मी लगातार आग को फैलने से रोकने और फैक्टरी परिसर को सुरक्षित करने में जुटे रहे।
दमकल विभाग अधिकारी सचिन बालियान ने बताया की सूचना पर दमकल विभाग की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग लगने के दौरान फैक्टरी के भीतर से कई तेज धमाकों की आवाजें भी सुनाई दीं ।केमिकल होने के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई। सुबह पांच बजे तक आग पर काबू पाया गया।
आग लगने के कारण और नुकसान का किया जा रहा हैं आकलन
एमजीआर इंडस्ट्रलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन उपाध्यक्ष धीरज तोमर सहित क्षेत्र के कई उद्यमी और उद्योग संगठन से जुड़े लोग शनिवार को मौके पर पहुंचे तथा कंपनी मालिक से मुलाकात कर सांत्वना दी। एसोसिएशन पदाधिकारी सुदीप गुप्ता ने कहा कि मेहनत और समय के साथ आर्थिक नुकसान की भरपाई की जा सकती है। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक स्तर पर शॉर्ट सर्किट या तकनीकी कारणों की आशंका जताई जा रही है। नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed