सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Massive Fire at UPSIDC Phase-II; Several Vehicles, Including a Hydra Crane, Gutted

Hapur News: यूपीएसआइडीसी फेज- टू में भीषण आग, हाइड्रा क्रेन समेत कई वाहन जले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Massive Fire at UPSIDC Phase-II; Several Vehicles, Including a Hydra Crane, Gutted
धौलाना में सड़क पर खड़ी क्रेन में लगी आग। संवाद
विज्ञापन
धौलाना। यूपीएसआईडीसी फेज- टू क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर चौकी चौराहा के पास खड़े वाहनों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही फायर सर्विस यूनिट तत्काल मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। आग से सड़क किनारे खड़ी हाइड्रा क्रेन, फ्रोंक्स कार, हीरो ग्लैमर बाइक और एक खोखा आग से क्षतिग्रस्त हो गए।
Trending Videos

यूपीएसआइडीसी फायर ब्रिगेड स्टेशन प्रभारी सचिन बालियान ने बताया कि अज्ञात कारणों से आग लगी थी, जिसके काफी मशक्कत के बाद काबू पाया गया। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। लघु उद्योग भारती अध्यक्ष आशु सिंघल का कहना है कि यूपीएसआईडीसी क्षेत्र में आगजनी की बढ़ती घटनाएं अब गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही हैं। बार-बार हो रही ऐसी घटनाएं सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर रही हैं और प्रशासनिक सतर्कता की आवश्यकता को उजागर कर रही हैं।फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों और उद्योग संचालकों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और आग से बचाव के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed