{"_id":"69c8a8de4a92e6746c0d7c2a","slug":"mother-dairy-worker-s-body-found-in-suspicious-condition-on-roadside-in-hapur-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहित की कैसे गई जान?: संदिग्ध हालत में सड़क किनारे मिला मदर डेयरी कर्मी का शव, पास पड़ी थी बाइक, चेहरे पर चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहित की कैसे गई जान?: संदिग्ध हालत में सड़क किनारे मिला मदर डेयरी कर्मी का शव, पास पड़ी थी बाइक, चेहरे पर चोट
अमर उजाला नेटवर्क, पिलखुवा (हापुड़)
Published by: Akash Dubey
Updated Sun, 29 Mar 2026 10:03 AM IST
विज्ञापन
सार
ड्यूटी से लौट रहे मदर डेयरी कर्मचारी मोहित (35) का शव सड़क किनारे संदिग्ध हालत में मिला। चेहरे पर चोट के निशान थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AI Generated
विज्ञापन
विस्तार
यूपी के हापुड़ जिले के कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत धौलाना रोड पर ड्यूटी से लौट रहे मदर डेयरी कर्मचारी का शव सड़क किनारे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव के पास बाइक खड़ी मिली और चेहरे पर चोट के निशान ने पूरे घटनाक्रम को संदिग्ध बना दिया।
Trending Videos
रविवार की सुबह राहगीरों की नजर सड़क किनारे पड़ी बाइक और पास पड़े कर्मचारी के शव पर पड़ी। जांच में मृतक की पहचान बजरंगपुरी निवासी मोहित के रूप में हुई, जिसकी उम्र 35 वर्ष बताई गई। वह मदर डेयरी में नौकरी करता था और रोजाना इसी मार्ग से आता-जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से गहन पूछताछ शुरू कर दी है। सीओ अनीता चौहान के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, फिलहाल सभी पहलुओं पर गहराई से जांच जारी है।