{"_id":"69c182a6ea985363ab00b497","slug":"on-monday-the-city-witnessed-a-long-traffic-jam-with-vehicles-crawling-for-hours-hapur-news-c-135-1-hpr1001-138849-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सोमवार को नगर में लगा लंबा जाम, घंटों रेंगते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सोमवार को नगर में लगा लंबा जाम, घंटों रेंगते रहे वाहन
विज्ञापन
दिल्ली रोड पर लगे जाम में फंसी एम्बुलेंस।संवाद
विज्ञापन
हापुड़। शहर में सोमवार को एक बार फिर लोगों को जाम से जूझना पड़ा। तहसील चौपले और मेरठ तिराहे के आसपास के क्षेत्रों में वाहनों की लंबी लाइन लग गई। तहसील चौपला और मेरठ तिराहा पार करने में लोगों को 45 मिनट का समय लग गया। जाम खुलवाने के लिए यातायात पुलिसकर्मी भी मशक्कत करते नजर आए।
ऐसे में यात्रियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। सोमवार को भी सुबह से ही जाम लगना शुरू हो गया। दोपहर को तो गढ़-दिल्ली रोड पर भयंकर जाम लग गया। दिल्ली रोड पर रामलीला मैदान तक और गढ़ की तरफ अतरपुरा चौपला पर वाहनों की लाइनें लग गईं। मेरठ तिराहा, तहसील चौपला और बुलंदशहर रोड पर भी वाहनों की लंबी कतार थी। शाम के समय कुछ देर के लिए जाम खुला इसके बाद शाम को फिर जाम लग गया।
व्यापारियों का कहना है कि जाम से कारोबार आधा रह गया है। जाम के यही हालात रहे तो कारोबार ठप हो जाएगा।
जिला यातायात प्रभारी नरेश कुमार का कहना है कि वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण जाम की स्थिति बन रही है। हालांकि जाम को देखते हुए इन स्थानों पर अतिरिक्त पुलिसबल तैनात कर दिया गया था। इससे जल्दी ही जाम खुल गया।
Trending Videos