सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Operations of the Shuttle Passenger and Delhi-Bareilly Passenger trains will resume starting today.

Hapur News: शटल पैसेंजर और दिल्ली-बरेली पैसेंजर का संचालन आज से होगा बहाल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Operations of the Shuttle Passenger and Delhi-Bareilly Passenger trains will resume starting today.
विज्ञापन
हापुड़। दिल्ली के यमुना ब्रिज पर कार्य के चलते पॉवर ब्लॉक रहा। इससे दिल्ली से चलकर बरेली को जाने वाली पैसेंजर ट्रेन और बुलंदशहर से चलकर तिलक ब्रिज को जाने वाली शटल पैसेंजर ट्रेन दिल्ली में यमुना ब्रिज पर चल रहे कार्य के चलते रविवार को निरस्त रही। सोमवार से दोनों ट्रेनों का संचालन बहाल होगा। वहीं, कार्य के चलते अन्य ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित रहा।
Trending Videos


धनबाद जंक्शन से चंडीगढ़ को जा रही स्पेशल ट्रेन 15 घंटे 30 मिनट, चंडीगढ़ जंक्शन से धनबाद जंक्शन को जाने वाली स्पेशल ट्रेन 16 घंटे, आनंद विहार टर्मिनल से पूणिर्या कोर्ट जा रही स्पेशल ट्रेन तीन घंटे, प्रतापगढ़ जंक्शन से दिल्ली जंक्शन जा रही पद्मावत एक्सप्रेस तीन घंटे 40 मिनट, बनारस से चलकर नई दिल्ली को जा रही काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस एक घंटा, मुरादाबाद से गाजियाबाद जंक्शन को जाने वाली मेमू ट्रेन दो घंटे देरी से रेलवे स्टेशन आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता का कहना है कि पॉवर ब्लॉक के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। सोमवार से निरस्त चल शटल पैसेंजर और दिल्ली-बरेली पैसेंजर ट्रेन का संचालन बहाल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed