सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Railway employees staged a sit-in protest demanding various things.

Hapur News: विभिन्न मांगों को लेकर रेलवे कर्मचारियों ने धरना देकर किया प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Railway employees staged a sit-in protest demanding various things.
विज्ञापन
हापुड़। उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन (यूआरएमयू) के पदाधिकारियों और सदस्यों ने शुक्रवार को विभिन्न मांगों को लेकर रेलवे स्टेशन पर धरना देकर प्रदर्शन किया। इस दौरान हाथों में तख्ती लेकर पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया।
Trending Videos

यूनियन के महामंत्री बीसी शर्मा के आह्वान पर चल रहे पांच दिवसीय विरोध प्रदर्शन के अंतर्गत शुक्रवार को शाखा अध्यक्ष केदार मीणा व सचिव अमित कुमार भटनागर के नेतृत्व में कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर नारेबाजी की। केदार मीणा ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) लागू करने, ठेकेदारी व्यवस्था बंद करने, तकनीकी विभाग में कर्मचारियों को रिस्क अलाउंस का भुगतान शीघ्र कराने, आठवें वेतन आयोग को जल्द लागू करने, रेलवे के निजीकरण पर रोक लगाने, रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती करने, कोरोना काल के दौरान रोके गए डीए का भुगतान और रेलवे के खस्ता हालत के आवासों को ठीक कराने को लेकर एक मांग पत्र भेजा गया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांग पूरी तरह से जायज है और इन्हें जल्द माना भी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान श्याम सिंह नेगी, प्रशांत शर्मा, संदीप, सुशील, बिजेंद्र, इमरान, संजीव शर्मा, हेमराज मीणा, दिनेश जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed