{"_id":"69cecfc17959e9b2640f5d20","slug":"registration-work-halted-at-tehsil-advocates-stage-lockout-hapur-news-c-306-1-gha1001-121249-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: तहसील में रजिस्ट्री कार्य ठप, अधिवक्ताओं की तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: तहसील में रजिस्ट्री कार्य ठप, अधिवक्ताओं की तालाबंदी
विज्ञापन
हड़ताल के दौरान गढ़ उपनिबंधक कार्यालय में तालाबंदी करते वकील। संवाद
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। तहसीलदार राहुल सिंह के तबादले की मांग पर अड़े वकीलों ने बृहस्पतिवार को भी उप निबंधक कार्यालय पर तालाबंदी कर दी। इसके चलते रजिस्ट्री कराने आए लोगों को बिना काम कराए ही वापस लौटना पड़ा। तहसील में भी अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। इससे न्यायिक कार्य पूरी तरह प्रभावित हुआ। बार एसोसिएशन गढ़मुक्तेश्वर को गढ़ बार एसोसिएशन गढ़मुक्तेश्वर ने भी अपना समर्थन दिया है।
पूर्व बार अध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता ओमपाल मावी ने कहा कि तहसीलदार द्वारा लगातार अभद्र व्यवहार किया जा रहा है और कार्य समय से नहीं किया जाता। साथ ही मनमाने तरीके से काम करने के कारण आमजन और वकीलों दोनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी के विरोध में अधिवक्ताओं ने तालाबंदी कर प्रदर्शन किया और तहसीलदार को हटाने की मांग पर अड़े रहे। बार एसोसिएशन गढ़मुक्तेश्वर के अध्यक्ष राजेंद्र चौहान और सचिव जितेंद्र यादव की मौजूदगी में बैठक कर चार अप्रैल तक हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। छह अप्रैल को एक बार फिर बैठक कर आंदोलन की अग्रिम रणनीति तैयार की जाएगी।
वहीं, गढ़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुंवरपाल सिंह और सचिव प्रदीप त्यागी ने भी इस हड़ताल का समर्थन किया। उन्होंने तहसील परिसर में नारेबाजी करते हुए प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया और जल्द से जल्द तहसीलदार को हटाने की मांग की है। कुंवरपाल सिंह ने कहा कि इस मुद्दे पर दोनों बार एकजुट हैं। प्रदर्शन के दौरान केएल चौहान, संजीव चौहान, सबीहा चौधरी, अनिल गौतम, संदीप निषाद, राजीव, प्रशांत, मिलिन कुमार, संजीव समंतराज, शिवकुमार, रोहताश, बलराज त्यागी, सतेंद्र सिंह, मोहित गुप्ता, पवन कंसल, ओमपाल मावी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
तहसीलदार राहुल सिंह का कहना है कि यदि अधिवक्ताओं को कोई समस्या है तो वह आकर बात करें, जबकि सभी कार्य नियम अनुसार जारी हैं, अधिवक्ताओं द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं।
Trending Videos