{"_id":"69d6b6b283b4f083f00a5ddf","slug":"online-registration-begins-at-district-hospital-20-of-chc-opds-now-online-hapur-news-c-135-1-hpr1002-139669-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: जिला अस्पताल में ऑनलाइन पर्चे बनने शुरू, सीएचसी की 20 फीसदी ओपीडी ऑनलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: जिला अस्पताल में ऑनलाइन पर्चे बनने शुरू, सीएचसी की 20 फीसदी ओपीडी ऑनलाइन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में पर्चा काउंटर पर लगी मरीजों की लाइन ।संवाद
विज्ञापन
हापुड़। जिला अस्पताल में मरीजों के ऑनलाइन पर्चे बनने शुरू हो गए हैं। साथ ही ओपीडी के लिए कंप्यूटरों की व्यवस्था भी प्रक्रिया में है। सर्वर पर कार्य शुरू कर दिया गया है, जल्द ही इस अस्पताल में शत प्रतिशत ओपीडी, फार्मेसी ऑनलाइन हो जाएगी। साथ ही सभी आठ सीएचसी में 20 फीसदी ओपीडी भी ऑनलाइन की गई है।
जिले में करीब 13 लाख लोगों की आभा आईडी तैयार की जानी है, जिनमें करीब साढ़े सात लाख की आईडी बनकर तैयार है। धीरे-धीरे सभी मरीजों की हेल्थ हिस्ट्री को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लाना है। सभी की आभा आईडी तैयार कर उपचार की हिस्ट्री इसी पर अपलोड की जानी है।
इसी क्रम में जिला अस्पताल की ओपीडी को पूरी तरह ऑनलाइन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
वहीं, जिले की सभी आठ सीएचसी में भी 20 फीसदी ओपीडी ऑनलाइन कर दी गई है। अधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि इतने पर्चे हर रोज ऑनलाइन बनने चाहिए। अस्पतालों में क्यूआर कोड भी लगाए गए हैं, ताकि मरीज स्कैन कर खुद पर्चा बनवा सकें।
सीएमएस डॉ. हेमलता ने बताया कि अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों के पर्चे ऑनलाइन बनाए जा रहे हैं। जल्द ही ओपीडी, फार्मेसी भी इसी तरह ऑनलाइन हो जाएगी। आभा आईडी पर मरीजों की हेल्थ रिपोर्ट होगी।
Trending Videos