सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   200 liters of poor-quality, chemical-based sauce were destroyed.

Hapur News: केमिकल से बनी खराब गुणवत्ता की 200 लीटर सॉस कराई नष्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
200 liters of poor-quality, chemical-based sauce were destroyed.
टमाटर सॉस के नमूने लेती खाद्य विभाग की टीम। स्रोत विभाग
विज्ञापन
हापुड़। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने बुधवार को मोहल्ला पन्नापुरी/भगवानपुरी में एक सॉस फैक्टरी पर छापा मारा है। मौके पर रखे ड्रम व अन्य बर्तनों में केमिकल और रंग से बनी खराब गुणवत्ता की 200 लीटर सॉस मिलने पर उसे नष्ट कराया गया है। इसके अलावा जांच के लिए एक सॉस का नमूना प्रयोगशाला भेजा गया है।
Trending Videos

टीम को सूचना मिली कि मोहल्ले में एक घर में बनी फैक्टरी में केमिकल और रंगों को मिलकर नकली सॉस बनाई जा रही है। इस सॉस की बिक्री शहर व देहात इलाकों में प्रतिदिन लगने वाले खाद्य पदार्थों के ठेलों पर होती है। बर्गर, चाऊमीन आदि खाद्य पदार्थों में इस सॉस का इस्तेमाल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक आयुक्त द्वितीय सुनील कुमार ने बताया कि टीम ने तैयार करीब 200 लीटर सॉस को मौके पर देखा। इस सॉस को टमाटर की जगह केमिकल और रंगों से तैयार किया जा रहा था। सुनील कुमार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से नकली सॉस की फैक्टरी को लेकर शिकायत मिल रही थी। मौके पर जांच की गई तो शक हुआ है। जांच में सामने आया कि सॉस की गुणवत्ता पूरी तरह से खराब है। ड्रमों में भारी मिलावटी और केमिकल व एसिड पदार्थ से बनी सॉस मिलने पर इस सॉस को नष्ट कराया गया है। उन्होंने बताया कि सॉस में किस प्रकार और कितनी मिलावट की गई थी, वह इसका शरीर को किस प्रकार व कितना नुकसान पहुंच रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इसकी पूरी जानकारी हो सकेगी।

टमाटर सॉस के नमूने लेती खाद्य विभाग की टीम। स्रोत विभाग

टमाटर सॉस के नमूने लेती खाद्य विभाग की टीम। स्रोत विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed