सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Two Power Stations Shut Down for Four Hours Due to Fault in Underground Cable; Power Outage Hits 20,000 Homes

Hapur News: भूमिगत केबिल में फाल्ट से चार घंटे ठप रहे दो बिजलीघर, 20 हजार घरों की बत्ती गुल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Two Power Stations Shut Down for Four Hours Due to Fault in Underground Cable; Power Outage Hits 20,000 Homes
राजीव विहार कालोनी में रात के समय बारिश में सड़क पर टूटा पड़ा बिजली का खंभा। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
हापुड़। बारिश और हवा के कारण मंगलवार की शाम भूमिगत केबिल व बिजलीघर के केबिल बॉक्स में फाल्ट से करीब चार घंटे तक दिल्ली रोड और अतरपुरा बिजलीघर ठप रहे। 20 हजार से ज्यादा घरों में बिजली का संकट छाया रहा। प्रीत विहार और अन्य देहात अंचल के बिजलीघरों से जुड़े गांवों में लोगों को बिजली किल्लत से परेशान होना पड़ा।
Trending Videos

शहर के आधे हिस्से को सप्लाई दिल्ली रोड और अतरपुरा बिजलीघर से दी जाती है। दोनों ही बिजलीघर आनंद विहार स्थित 220केवी बिजलीघर से जुड़े हैं। हर बरसात की तरह इस बार भी आनंद विहार में नाले के पास भूमिगत केबिल में फाल्ट हो गया। काफी मशक्कत के बाद फाल्ट मिल सका लेकिन उसे दुरुस्त करने में करीब चार घंटे लग गए। ऐसे में आधे शहर के करीब 20 हजार घरों की बत्ती चार घंटे तक गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रीत विहार के लोगों ने बताया कि रात में करीब 12 बजे तक सप्लाई बाधित रही। वहीं, देहात अंचल में भी रात के समय सप्लाई आती जाती रही।

इन मोहल्लों में छाया रहा बिजली संकट

टीचर कॉलोनी, राजीव विहार, सिद्धार्थनगर, लज्जापुरी, बैंक कॉलोनी, चमरी, अर्जुननगर, अपनाघर कॉलोनी, विवेक विहार, कलक्टर गंज, रामगंज, श्रीनगर, राजेंद्र नगर, पटेलनगर, आर्यनगर, जवाहर गंज, त्रिवेणीगंज, आर्यनगर, मजीदपुरा, आवास विकास, मोती कॉलोनी, नवाजीपुरा, इंद्रगढ़ी, महताब गढ़ी, फूलगढ़ी, तगासराय, छज्जुपुरा, राजीव विहार, गोपीपुरा, सराय बसारत अली, रियाजुपुरा, कोठीगेट, खाई, नूरबफान गंज, माता मोहल्ला, कसेरठ बाजार, रफीकनगर, राजीव विहार, त्रिलोकीपुरम, मजीदपुरा, अलीनगर, कोटला मेवतियान, दिल्ली गेट, गद्दा पाड़ा, जगदीशपुरम, पीरबाउद्दीन, किशनपुरा आदि की सप्लाई बाधित रही।

राजीव विहार और अपनाघर कॉलोनी में खंभे क्षतिग्रस्त

बारिश के दौरान राजीव विहार में करीब चार और अपनाघर कॉलोनी में एक खंभा झुक गया। इस कारण इन क्षेत्रों में भी सप्लाई काफी हद तक प्रभावित रही। स्थानीय लोगों की शिकायत पर बिजली कर्मियों ने इनकी बदली शुरू कर दी है।

अधिशासी अभियंता सचिन द्विवेदी ने बताया कि बरसात के कारण भूमिगत केबिल में फाल्ट से बिजलीघर प्रभावित हुए थे। लाइनों के फाल्ट को दुरुस्त कर बिजलीघर चालू करा दिए गए।

राजीव विहार कालोनी में रात के समय बारिश में सड़क पर टूटा पड़ा बिजली का खंभा। संवाद

राजीव विहार कालोनी में रात के समय बारिश में सड़क पर टूटा पड़ा बिजली का खंभा। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed