{"_id":"69c1840ad2113a2ddf079fb0","slug":"roadways-bus-collided-with-divider-on-highway-driver-killed-11-passengers-including-conductor-injured-hapur-news-c-135-1-hpr1001-138844-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: हाईवे पर रोडवेज बस डिवाइडर से टकराई, चालक की मौत, परिचालक समेत 11 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: हाईवे पर रोडवेज बस डिवाइडर से टकराई, चालक की मौत, परिचालक समेत 11 यात्री घायल
विज्ञापन
बाबूगढ़ में सड़क दुर्घटना होने के बाद जांच करते पुलिसकर्मी। संवाद
विज्ञापन
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के अंतर्गत उपैड़ा फ्लाईओवर पर राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर सोमवार सुबह पीलीभीत डिपो की रोडवेज बस अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चालक की मौत हो गई, जबकि परिचालक समेत 11 यात्री घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से दो घायलों को रेफर किया गया है।
पुलिस के अनुसार पीलीभीत डिपो की रोडवेज बस पीलीभीत से दिल्ली जा रही थी। सुबह करीब चार बजे बस बाबूगढ़ क्षेत्र में नए हाईवे पर उपैड़ा फ्लाईओवर के पास पहुंची। तभी चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा। बस अनियंत्रित होकर दिल्ली-मुरादाबाद लेन की तरफ डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बस में कुल 33 यात्री सवार थे, जिनमें चींख पुकार मच गई। हादसे में बस चालक मंगल सिंह (50) निवासी त्रिलोकपुर, लखीमपुर खीरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिचालक समेत 11 यात्री घायल हो गए।
आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को बस से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में परिचालक नकुल, शाहजहांपुर के निगोरी निवासी नरसिंह, बदायूं के रामपुर टांडा निवासी आशु शर्मा, बरेली के थाना बराह देरी पुराने शहर निवासी खालिद, बलनम नगर पीलीभीत निवासी अमर कुमार, फिरोजाबाद के थाना आराव निवासी नकुल, पीलीभीत कोतवाली नगर क्षेत्र निवासी फुरकान, थाना सीबीगंज बरेली निवासी वसीम शामिल हैं। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के कारण हाईवे पर जाम की भी स्थिति रही।
चालक को नींद की झपकी आने की संभावना
सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि हादसे का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना के दौरान बस में सवार अधिकतर यात्री नींद में थे। संभावना है कि चालक को भी नींद की झपकी आने के कारण हादसा हुआ होगा। मृतक और गंभीर घायलों के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है।
Trending Videos