सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Show cause notice issued to Deputy Commissioner Industries and District Social Welfare Officer

Hapur News: उपायुक्त उद्योग और जिला समाज कल्याण अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
Show cause notice issued to Deputy Commissioner Industries and District Social Welfare Officer
विज्ञापन
हापुड़। सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग को लेकर मंगलवार की शाम कलक्ट्रेट सभागार में डीएम अभिषेक पांडेय की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में जिला समाज कल्याण विभाग और उद्योग विभाग की योजनाओं को लेकर खराब रैंकिंग पर डीएम ने नाराजगी जताई। साथ ही उपायुक्त उद्योग खुशबू सिंह और जिला समाज कल्याण अधिकारी शिवकुमार सिंह को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। डीएम ने कहा कि सरकार की योजनाओं को लेकर दोनों विभागों की ओर से लगातार लापरवाही बरती जा रही है। इस कारण जिले की रैंकिंग भी खराब हो रही है। डीएम ने चेतावनी दी कि यदि दोनों अधिकारियों की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं होता है तो फिर शासन को पत्र लिखकर कार्रवाई के लिए जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा आशा कार्यकर्ता के खाली पदों को लेकर सभासदों और प्रधान के साथ बैठक हुई। सभासदों और प्रधानों से आवेदन मांगे गए हैं। इसके बाद खाली पड़े पदों को भरा जाएगा।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed