{"_id":"69c82d9a951cc230c109de53","slug":"sir-62725-new-voters-enrolled-in-the-district-2200-votes-deleted-hapur-news-c-135-1-hpr1005-139091-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईआर : जिले में 62725 बने नए मतदाता, 2200 की काटी गई वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईआर : जिले में 62725 बने नए मतदाता, 2200 की काटी गई वोट
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। विधानसभा क्षेत्र के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के तहत जिले में फॉर्म-6 भरने वाले करीब 62725 नए मतदाता बनाए गए हैं। वहीं, फॉर्म-7 भरने पर करीब 2200 की वोट काटी गई है। इसके अलावा त्रुटि मिलने के बाद 288609 मतदाताओं को जारी हुए नोटिस पर सुनवाई का कार्य 100 प्रतिशत पूरा हो चुका है। साथ ही सभी के दावे व आपत्ति का निस्तारण भी कर दिया गया है।
पिछले वर्ष चार नवंबर को जब जिले में एसआईआर का कार्य शुरू हुआ था तो उस समय 1156699 मतदाता तीनों विधानसभा क्षेत्रों में थे। इनके सत्यापन के बाद 77.70 के साथ 898796 मतदाता डिजिटाइज्ड किए गए। वहीं, मृतक, स्थानांतरित, अनुपस्थित, पहले से नामांकित व अन्य के मामले में 22.30 प्रतिशत के साथ 257903 के नाम मतदाता सूची से काटे गए। साथ ही नो मैपिंग पर करीब 1.26 लाख को नोटिस दिए गए। बाद में पूरे जिले में नो मैपिंग, त्रुटि और अन्य कमियों के कारण संख्या बढ़कर 2.88 लाख हो गई, इन्हें नोटिस भेजे गए थे। इन नोटिस पर सुनवाई का समय 26 मार्च तक था।
इसके अलावा दावे और आपत्ति के दौरान तीनों विधानसभा क्षेत्र में करीब 62 हजार ने नई वोट बनवाने के लिए फॉर्म-6 भरा है। नाम कटवाने के लिए करीब 2200 लोगों ने फॉर्म-7 भरकर जमा किया, जबकि करीब 15 हजार लोगों ने जगह स्थानांतरण के लिए फॉर्म-8 भरा है। इसके बाद नई वोट बनाने और काटने दोनों का कार्य हुआ। सभी फार्मों की जांच के बाद अब जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में करीब 9.50 लाख मतदाता हैं। हालांकि, अंतिम मतदाता सूची 10 अप्रैल को जारी होगी। अंतिम सूची प्रकाशित होने के बाद ही पूरी तरह से स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
10 अप्रैल को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची
एडीएम संदीप कुमार ने बताया कि जिले में नोटिसों पर 100 प्रतिशत सुनवाई का कार्य पूरा हो चुका है। दावे व आपत्तियों का निस्तारण कर दिया गया है। 10 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची को प्रकाशित किया जाएगा।
Trending Videos