सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   SIR: Final voter list released, names of 203426 voters deleted from the list

एसआईआर : जारी हुई अंतिम मतदाता सूची, 203426 मतदाताओं के नाम सूची से कटे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
SIR: Final voter list released, names of 203426 voters deleted from the list
नगर पालिका में महिला को मतदाता सूची दिखाते बीएलओ। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। विधानसभा क्षेत्र के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के तहत शुक्रवार को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन हुआ। करीब छह माह तक चली इस प्रक्रिया के बाद जिले में 203426 मतदाताओं के नाम विभिन्न कारणों से सूची से काटे गए हैं। इसके बाद जिले में अब 9,53,273 मतदाता रह गए हैं। जिले में धौलाना विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 75,763 मतदाताओं के नाम कटे हैं।
Trending Videos

शुक्रवार को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन मतदान केंद्रों पर भी हुआ है। बीएलओ ने सूची का प्रकाशन किया। इसके बाद लोग सूची में अपना नाम देखने भी पहुंचे। वहीं, दोपहर के समय डीएम अभिषेक पांडेय व एडीएम संदीप कुमार ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्हें मतदाता सूची से पूरी तरह अवगत कराया और सूची भी सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि एसआईआर का कार्य शुरू होने से पहले 27 अक्तूबर 2025 को जनपद की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 11,56,699 मतदाता थे। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में चार नवंबर 2025 से 26 दिसंबर 2025 तक गणना प्रपत्र भरने का कार्य चला। इस दौरान 898796 मतदाता के गणना प्रपत्र डिजिटाइज्ड हुए थे। इसमें 257903 मतदाताओं के गणना फार्म विभिन्न कारणों से प्राप्त नहीं हुए थे, इनमें 35714 मृतक, 56446 अनुपस्थित, 121482 शिफ्टेड, 20272 पहले से नामांकित और 23989 अन्य मामलों के कारण डिजिटाइज्ड नहीं हो सके।
इसके बाद छह जनवरी 2026 को एसआईआर का आलेख्य प्रकाशित किया गया। आलेख्य के समय जनपद में 898796 मतदाता थे। इसके बाद लोगों से तीन मार्च तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की गईं। इनका निस्तारण 27 मार्च तक किया गया। इस दौरान लोगों ने नया मतदाता बनने के लिए फॉर्म-6, नाम कटवाने के लिए फॉर्म-7 और संशोधन के लिए फॉर्म-8 भरकर जमा किया।
दावे और आपत्ति के बाद 49709 मतदाताओं के नाम पंजीकृत किए गए, 666 के नाम काटे गए और 13745 मतदाताओं के नाम आदि में संशोधन किया गया।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष कविता सिंह, महामंत्री श्यामेंद्र त्यागी व राहुल उपाध्याय, बसपा जिलाध्यक्ष डॉ. एके कर्दम, जिला प्रभारी महेश कुमार, सपा प्रतिनिधि पुरुषोत्तम वर्मा व प्रदेश सचिव प्रीति रानी, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष रविंद्र प्रताप सिंह, आप के जिलाध्यक्ष अनवर मलिक, अपना दल सोनेलाल के जिलाध्यक्ष आदेश त्यागी व सुभाष चंद जाटव मौजूद रहे।
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए भरें फॉर्म-6
जिले के सभी मतदाता अपना व अपने परिवार का नाम जनपद की वेबसाइट https://hapur.nic.in/deo-portal-hapur/ पर जाकर चेक कर सकते हैं। यदि किसी मतदाता का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित होने से रह गया है तो वह फॉर्म-6 भरकर उसके साथ घोषणा-पत्र व अन्य आवश्यक दस्तावेज सहित अपने बूथ लेवल अधिकारी को जमा करें। जांच के बाद इनके नाम मतदाता सूची से जोड़ दिए जाएंगे। - अभिषेक पांडेय, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed