फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   SP workers outraged over detention of party president; protest held at Tehsil intersection.

Hapur News: सपा अध्यक्ष को हिरासत में लेने पर भड़के सपाई, तहसील चौराहे पर प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
SP workers outraged over detention of party president; protest held at Tehsil intersection.
तहसील चौराहे पर प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ता से सीएम योगी आदित्यनाथ का पोस्टर छीनते पुलिसकर
हापुड़। दिल्ली में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को हिरासत में लेने पर मंगलवार की रात सपाई भडक़ उठे। सपा जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसील चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस सभी कार्यकर्ताओं को कोतवाली ले गई। कोतवाली में देर शाम तक कार्यकर्ता प्रदर्शन करते रहे। पुलिस ने बुलंदशहर रोड पर ही कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का पुतला छीन लिया।
विज्ञापन

सपा अध्यक्ष को हिरासत में लिए जाने की खबर से पूरे प्रदेश के सपा कार्यकर्ता भडक़ उठे। इस दौरान पूरे प्रदेश में सपा कार्यकर्ताओं ने सडक़ों पर उतरकर जमकर प्रदर्शन किया। मंगलवार की रात सपा कार्यकर्ताओं ने तहसील चौराहे पर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने की तैयारी लेकिन पुलिस ने उनकी यह मंशा पूरी नहीं होने दी। बुलंदशहर रोड पर ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन

इसके बाद सपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील चौराहे पर एकत्र हो और यहां जमकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता प्रदर्शन के दौरान सपा अध्यक्ष को रिहा करने की मांग कर रहे थे और देश के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान चौराहे पर यातायात कुछ देर के लिए बाधित हो गया। पुलिस ने कुछ देर बाद यातायात भी सुचारू कराया। रात नौ बजे तक भी सपा कार्यकर्ता कोतवाली में जमे रहे। आनंद गुर्जर और रविंद्र यादव ने कहा कि केंद्र सरकार छात्रों की आवाज को कभी दबा नहीं पाएगी।
प्रदर्शन करने वालों में अय्यूब सिद्दीकि, संजय गहलौत, रविंद्र यादव, मोहम्मद बिलाल, रिजवान एडवोकेट, पीयूष वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed