फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   speeding car hit two youths riding motorcycle near Mahmoodpur cut in Hapur

हापुड़ में NH-334 पर हादसा: कार ने तीन को रौंदा, बाइक के उड़े परखच्चे; ग्रामीण बोले - नशे में थे कार सवार

Sat, 01 Aug 2026 11:48 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, हाफिजपुर (हापुड़)
अमर उजाला नेटवर्क, हाफिजपुर (हापुड़) Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 01 Aug 2026 11:48 AM IST
सार

हापुड़ के महमूदपुर कट के पास देर रात एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में बादल की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार तालिम और नल पर पानी भर रहा यशवीर गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
speeding car hit two youths riding motorcycle near Mahmoodpur cut in Hapur
हापुड़ में बुलंदशहर रोड पर बाइक सवार को रौंदा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना क्षेत्र के एनएच-334 स्थित थाने से महज दौ सौ मीटर की दूरी पर महमूदपुर कट के पास तेज रफ्तार कार ने हाईवे पर खड़े बाइक सवार युवकों व नल पर पानी भर रहे एक युवक में जोरदार टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार बादल प्रजापति (21) निवासी गांव महमूदपुर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दूसरा व नल पर पानी भरा रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में दोनों को मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस क्षतिग्रस्त बाइक व कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गांव महमूदपुर निवासी बादल शुक्रवार की देर रात अपने चाचा की दवाई लेकर हापुड़ से घर लौट रहा था। एनएच-334 स्थित महमूदपुर कट के पास पहुंचने पर उसे गांव निवासी तालिम मिला। घर जाने के लिए तालिम उसकी बाइक पर बैठ गया। इसी बीच कट के पास परचून की दुकान करने वाला गांव निवासी यशवीर पास में नल पर पानी भरा था। 
विज्ञापन


आरोप है कि इस दौरान हापुड़ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक व यशवीर में जोरदार टक्कर मार दी। इसमें बादल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तालिम व यशवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान बाइक व कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा होता देख आसपास के सैंकड़ों लोग यहां एकत्र हो गए। जिन्हें देख कार सवार तीन युवक भागने का प्रयास करने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने दौड़कर दो युवकों को दबोच लिया। जबकि तीसरा युवक मौके का फायदा उठाकर यहां से फरार हो गया। इसके बाद ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार सवार दो लोगों को हिरासत में ले लिया और उन्हें थाने ले आई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक व कार को भी अपने कब्जे में ले लिया है। ग्रामीणों ने बताया कि कार में कुछ शराब की बोतलों भी मिली थीं। आशंका जताई जा रही है कार चालक व इसमें सवार दो युवक शराब के नशे में थे। नशे में होने के कारण ही इनसे यह दुर्घटना हुई थी।


सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि पुलिस टीम ने घायलों को समय रहते स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया था। पुलिस क्षतिग्रस्त बाइक व कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है। कार सवार दो युवकों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed