{"_id":"69c82ccb4ba18fa3d8025bf1","slug":"team-sent-to-detect-power-theft-surrounded-and-brutally-beaten-government-documents-also-torn-up-hapur-news-c-135-1-hpr1001-139076-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बिजली चोरी पकड़ने गई टीम को घेरकर जमकर पीटा, सरकारी दस्तावेज भी फाड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बिजली चोरी पकड़ने गई टीम को घेरकर जमकर पीटा, सरकारी दस्तावेज भी फाड़े
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवगढ़ी में बिजली चोरी पकड़ने व बकाया बिजली बिल वसूली करने गई ऊर्जा निगम की टीम को घेरकर कुछ लोगों ने जमकर पीटा। इसके बाद आरोपी टीम के हाथों में लिए सरकारी दस्तावेज फाड़ कर मौके से फरार भी हो गए। विभाग के उपखंड अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने तीन सगे भाईयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
उपखंड अधिकारी हिमांशु सचान ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 25 मार्च को वह अवर अभियंता राजेंद्र सिंह व अन्य स्टाफ के साथ मोहल्ला शिवगढ़ी में बिजली चोरी पकड़ने व बकाया बिजली बिल वसूली की कार्रवाई कर रहे थे। जांच के दौरान मोहल्ला निवासी त्रिलोकचंद द्वारा पास से गुजर रही लाइन में कटिया डालकर बिजली चोरी करना पाया गया। इतना ही नहीं त्रिलोक के द्वारा बिजली बिल भी जमा नहीं किया जा रहा था। इसके बाद उन्होंने त्रिलोक के परिवार से बिजली चोरी न करने व बिजली बिल जमा करने की बात उनसे कही।
आरोप है कि इससे गुस्साये त्रिलोक के पुत्र अमन ने गाली गलौज कर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और मकान पर लगा मीटर भी उखाड़ कर फेंक दिया। इसके बाद वह टीम के साथ मीटर को सुरक्षा की दृष्टि से जब्त कर यहां से रवाना हो गए। एक घंटे बाद सभासद के मकान के पास आरोपी ने अपने भाई मोनू व आशीष के साथ उन्हें घेर लिया। आरोप है कि आरोपियों उनके साथ जमकर मारपीट की। इसके बाद आरोपी उनके हाथों में लिए सरकारी दस्तावेज फाड़कर यहां से फरार हो गए।
अवर अभियंता ने डायल 112 पर पुलिस को कॉल कर घटना की सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें व टीम को सुरक्षित मोहल्ले से अपने साथ ले आई। इसके बाद उन्होंने टीम के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से मामले की शिकायत की। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि उपखंड अधिकारी की तहरीर पर अमन, मोनू व आशीष के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने, गाली गलौज कर मारपीट करने और सरकारी दस्तावेजों को क्षति पहुंचाने सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Trending Videos