{"_id":"69c181eef42e1aeff80d195c","slug":"the-citys-electricity-went-out-the-wind-started-blowing-as-the-drops-fell-hapur-news-c-135-1-hpr1002-138812-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: शहर की बिजली छुई-मुई... बूंद पड़ते हवा हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: शहर की बिजली छुई-मुई... बूंद पड़ते हवा हुई
विज्ञापन
दिल्ली रोड पर हुए बिजली के फॉल्ट को सही करते विद्युत कर्मी। संवाद
- फोटो : स्रोत : विभाग
विज्ञापन
हापुड़। शहर की बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए डेढ़ अरब रुपये खर्च किए गए, हालत अब भी छुई-मुई जैसी है। बूंद पड़ते ही बिजली हवा हो जाती है, फिर कई घंटे तक नहीं आती। सोमवार को भी यही स्थिति रही। दिन निकलने से पहले ही आधे शहर की सप्लाई बाधित हो गई। 20 हजार से ज्यादा घरों ने करीब सात घंटे तक बिजली का संकट झेला। बिजलीघरों के अंदर भी फाल्ट हो गए।
दिल्ली रोड और अतरपुरा बिजलीघर से आधे शहर में बिजली आपूर्ति होती है। मुख्य लाइनों पर करीब पांच स्थान ऐसे हैं, जहां केबिल बॉक्स में अक्सर फाल्ट हो जाते हैं। यह समस्या पिछले एक दशक से बनी हुई है। लोड बढ़ने के साथ ही दिक्कत और बढ़ गई है। बिजली व्यवस्था पर आरडीएसएस, बिजनेस प्लान के तहत करीब 150 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। समस्या की जड़ बने केबिल बॉक्स फिर भी दुरस्त नहीं किए जा सके।
सोमवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे जैसे ही हल्की बरसात शुरू हुई, दिल्ली रोड त्रिपति गार्डन और बंसल बीकानेर के बाहर केबिल बॉक्स में फाल्ट हो गया। इससे दिल्ली रोड और अतरपुरा बिजली घरों के अधिकांश फीडर ठप पड़ गए। दोपहर एक बजे तक लोगों को बिजली कटौती झेलनी पड़ी। कोठीगेट, पीरबाउद्दीन क्षेत्रों में आपूर्ति और देर तक बाधित रही। बिजली घरों के अंदर भी फाल्ट हुए, जिस कारण केबिल बॉक्स ठीक होने के बावजूद कुछ फीडरों की सप्लाई बाधित ही रही। लोगों को सुबह जरूरी काम निपटाने में भी परेशानी हुई।
इन मोहल्लों ने झेला बिजली का संकट
शंभुपुरा, आलोक, शांति विहार, दशमेशनगर, इंद्रानगर, कैलिसन नगर, अशोक कॉलोनी, अलका कॉलोनी, गणेशपुरा, मधुबन कॉलोनी, फ्रीगंज रोड, गंगापुरा, ज्ञानलोक, कचहरी, रफीकनगर, राजीव विहार, त्रिलोकीपुरम, मजीदपुरा, अलीनगर, कोटला मेवतियान, दिल्ली गेट, गद्दा पाड़ा, जगदीशपुरम, पीरबाउद्दीन, किशनपुरा, विवेक विहार, कलक्टर गंज, रामगंज, श्रीनगर, राजेंद्र नगर, पटेलनगर, आर्यनगर, जवाहर गंज, त्रिवेणीगंज, आर्यनगर, नगर पालिका, प्रेमपुरा, कोठीगेट, शिवपुरी, नई शिवपुरी, रेलवे रोड, गढ़ रोड की सप्लाई बाधित रही।
इन स्थानों पर लगे केबिल बॉक्स बने समस्या का सबब
*दिल्ली रोड स्थित त्रिपति गार्डन।
*गढ़ रोड पर बंसल बीकानेर के पास।
*दिल्ली रोड पर रामलीला मैदान के पास।
*तहसील चौपला के पास।
फाल्ट के कारण बनी परेशानी
बरसात में केबिल बॉक्स में फाल्ट के कारण समस्या बनी थी। फाल्ट दुरुस्त कर सप्लाई चालू करा दी गई थी। केबिल बॉक्स संबंधी समस्याएं दूर की जाएंगी। -सचिन द्विवेदी, अधिशासी अभियंता।
Trending Videos

दिल्ली रोड पर हुए बिजली के फॉल्ट को सही करते विद्युत कर्मी। संवाद- फोटो : स्रोत : विभाग