{"_id":"6a6e320ccbfa58a7560fc399","slug":"the-complainant-arrived-with-injury-marks-on-his-body-hapur-news-c-135-1-hpr1005-145905-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: शरीर पर चोट के निशान लेकर पहुंचा फरियादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: शरीर पर चोट के निशान लेकर पहुंचा फरियादी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। नगर पालिका के सभागार कक्ष में लगे संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को 35 शिकायतें आईं। इसमें छह शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण हो सका।
समाधान दिवस के दौरान पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से पीड़ित शिकायत लेकर पहुंचा और मारपीट के निशान दिखाए। इस पर एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने कोतवाल को फोन करके जमकर फटकार लगाई और रिपोर्ट दर्ज करने के अलावा आरोपियों की गिरफ्तार के आदेश दिए।
डीएम कविता मीना की अध्यक्षता में सुबह दस बजे से समाधान दिवस शुरू हुआ। समाधान दिवस में कई ऐसे शिकायतकर्ता भी पहुंचे, जिनकी समस्याओं का समाधान लंबे समय से नहीं हुआ है। बार-बार शिकायतों के बावजूद समाधान न होने का आरोप लगाया। डीएम ने समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
इस दौरान समक्ष खतौनी, विरासत, सीमांकन, अतिक्रमण, दाखिल-खारिज, भूमि विवाद, मारपीट, शांति भंग, साइबर फ्रॉड, पेंशन, आवास, शौचालय, सड़क, विद्युत व पेयजल की समस्याएं प्राप्त हुईं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों का पोर्टल पर अनिवार्य रूप से निस्तारण के आदेश दिए।
विज्ञापन
इस दौरान अशोक गौतम ने सार्वजनिक आम रास्ते पर अवैध मकान व शौचालय निर्माण, वझीलपुर निवासी कुंता देवी ने लेखपाल पर एलएमसी भूमि पर अवैध कब्जा कराने व फसल को नष्ट कराने, गांव मतनौरा निवासी बलजीत ने ईख व धान की फसल लगाकर अवैध कब्जा कराने, गांव असौड़ा स्थित मदरसों व विद्यालयों में छात्रवृत्ति के गबन, गांव रसूलपुर निवासी जसवीर सिंह ने चकरोड का इस्तेमाल न कर पाने, सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव ने मोनाड विवि के डी. फार्मा के छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षा कराने व जमा फीस वापस कराने, भोपाल सिंह ने नगर पालिका के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के एरियर का भुगतान कराने, गांव राजपुर मढैया निवासी दीपक व सुरेंद्र सिंह ने पीडब्लूडी की पुलिया बंद होने और सड़क की भूमि का सीमांकन कराने की मांग की है।
इस दौरान उप जिलाधिकारी प्रेमपाल सिंह, तहसीलदार स्वाति गुप्ता, क्षेत्राधिकारी अनीता चौहान आदि मौजूद रहे।