सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The district has been divided into two zones for the Home Guard recruitment exam.

Hapur News: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए दो जोन में बंटा जिला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
The district has been divided into two zones for the Home Guard recruitment exam.
विज्ञापन
हापुड़। जिले में 25, 26 व 27 अप्रैल को होमगार्ड की लिखित परीक्षा के लिए सेक्टर, स्टेटिक और जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए गए हैं। सभी नौ केंद्रों को सीसीटीवी कैमरों से लैस कर कंट्रोल रूम से जोड़ दिया गया है। सुरक्षा को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी गई है। व्यवस्था बनाने के लिए तीन-तीन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं।
Trending Videos

परीक्षा की तैयारी को लेकर मंगलवार को बैठक आयोजित की गई। कार्यवाहक जिलाधिकारी/सीडीओ हिमांशु गौतम ने बैठक ली। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी केंद्रों को पूरी तरह तैयार कर लिया जाए। डीआईओएस ने बताया कि केंद्र तैयार हैं, कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 9 सेक्टर, 9 स्टेटिक, दो जोनल मजिस्टे्रट नियुक्त किए गए। तीन तीन मजिस्ट्रेट रिजर्व में भी रखे गए हैं। बता दें कि जिले में यह परीक्षा 9 केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा में 4032 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। 9 परीक्षा सहायक भी नियुक्त किए गए हैं।
परीक्षा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए 23 अप्रैल को व्यवस्थाओं की समीक्षा के साथ रिहर्सल भी किया जाएगा। इसमें प्रश्नपत्रों को कोषागार से परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित पहुंचाने की प्रक्रिया का अभ्यास होगा। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी।सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और सहायक केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती के साथ ही पुलिस बल की भी तैनाती रहेगी।
सभी केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी सहित जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। बताया कि धारा 163 के तहत 100 मीटर के दायरे में केवल परीक्षार्थी, ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी और सुरक्षाकर्मियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी।
परीक्षा अवधि में केंद्र से एक किलोमीटर के दायरे में फोटो कॉपी की दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर भौतिक सुविधाओं का जायजा लिया जा रहा है। अभ्यर्थी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस नहीं ले जा सकेंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed