सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The link road will be reconstructed at a cost of Rs 2.21 crore.

Hapur News: 2.21 करोड़ से होगा संपर्क मार्ग का नवनिर्माण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
The link road will be reconstructed at a cost of Rs 2.21 crore.
विज्ञापन
बुलंदशहर। खुर्जा क्षेत्र के गांव नगला से हिसौटी तक संपर्क मार्ग का जल्द नवनिर्माण होगा। इस कार्य पर 2.21 करोड़ खर्च किए जाएंगे। शासन की ओर से इस मार्ग के नवनिर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को राशि भी प्राप्त हो चुकी है।
Trending Videos


लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि तीन किलोमीटर वाले गांव नगला से हिसौटी तक संपर्क मार्ग का नवनिर्माण कराने के लिए पिछले दिनों विभाग की ओर से प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद शासन से 88 लाख से अधिक की राशि भी प्राप्त हो गई है। मार्ग का जल्द नवनिर्माण किया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से लगभग सभी तैयारी पूरी कर ली है। इस मार्ग के बनने से ग्रामीणों को आ रही परेशानी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी पंकज और सूरज सिंह ने बताया कि गांव नगला से हिसौटी तक संपर्क मार्ग मार्ग पिछले काफी समय से जर्जर हाल है। इससे गुजरने वाले कई गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई जगह बने गड्ढों से रात के समय हादसा होने का भी खतरा रहता है। इस जर्जर मार्ग को सही कराने की मांग ग्रामीणों की ओर से काफी समय से चली आ रही थी। अब पता चला कि जल्द ही मार्ग का नवनिर्माण होगा तो लग रहा है कि अब जल्द ही समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed