सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The survey will reach every house, every family will be examined with 33 questions.

Hapur News: घर-घर पहुंचेगा सर्वे, 33 सवालों से खंगाला जाएगा हर परिवार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
The survey will reach every house, every family will be examined with 33 questions.
विज्ञापन
पिलखुवा। नगर पालिका परिषद क्षेत्र में परिवार आधारित सर्वे को लेकर प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। 25 वार्डों में 150 ब्लॉक तय कर उनकी डिस्क्रिप्शन एंट्री पूरी कर ली गई है, जिससे सर्वे का ढांचा जमीन पर तैयार हो चुका है। अब फील्ड में काम शुरू करने के लिए 28 सुपरवाइजर जिनमें से तीन रिजर्व और 165 प्रगणकों की तैनाती की योजना तैयार है। इसमें 128 प्रगणकों का डाटा पहले ही फीड किया जा चुका है।
Trending Videos

नगर पालिका के अनुसार, सर्वे का मुख्य फोकस हर परिवार का सामाजिक और आर्थिक पूरा रिकॉर्ड तैयार करना है। इसके लिए 33 बिंदुओं पर आधारित विस्तृत फॉर्म तैयार किया गया है, जिसमें परिवार की आय, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं से जुड़ी स्थिति तक की जानकारी ली जाएगी। इससे नगर क्षेत्र में वास्तविक जरूरतमंदों की पहचान कर योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाने की रणनीति बनाई जाएगी। हालांकि तकनीकी अड़चन ने रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। साइट ठप होने के कारण ब्लॉक मैपिंग शुरू नहीं हो सकी है और 37 प्रगणकों का डाटा फीडिंग भी अटका हुआ है। इससे फील्ड में सर्वे शुरू होने में देरी बनी हुई है। नगर पालिका ने दावा किया हैं कि जैसे ही साइट चालू होगी, लंबित कार्यों को तेजी से पूरा कर सर्वे को सीधे घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए 193 कर्मियों को चार बैच में प्रशिक्षित करने की तैयारी चल रही है, ताकि तैनाती होते ही सर्वे बिना रुकावट आगे बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईओ इंद्रपाल सिंह ने बताया कि सर्वे को पूरी पारदर्शिता और सटीकता के साथ कराने की तैयारी की गई है। साइट शुरू होते ही शेष कार्य तेजी से पूरा कराकर सर्वे को जमीन पर उतारा जाएगा जिससे योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंच सके। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एक परिवार का डाटा बनेगा पूरा रिकॉर्ड
हर परिवार को अलग यूनिक आईडी देकर रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। इसके बाद परिवार के सभी सदस्यों को उसी आईडी से जोड़ा जाएगा। जिससे आय, सुविधा और स्थिति के आधार पर श्रेणी तय होगी।
ऐसे होगा घर-घर सर्वे
- पहले चरण में ब्लॉक मैपिंग कर क्षेत्रवार सीमांकन

- प्रत्येक ब्लॉक को एक सुपरवाइजर और प्रगणक सौंपा जाएगा
- प्रगणक घर-घर जाकर परिवार से सीधे जानकारी जुटाएंगे
- तैयार प्रारूप में 33 सवालों के जवाब मौके पर ही दर्ज होंगे
– सुपरवाइजर मौके पर जांच कर डाटा की पुष्टि करेंगे

– अधूरा या गलत डाटा मिलने पर तुरंत सुधार कराया जाएगा
– डाटा को ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा

– अंतिम चरण में संकलित डाटा का विश्लेषण होगा
– उसी आधार पर योजनाओं के पात्र लोगों की सूची तैयार होगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed