सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Theft at Timber Merchant's House Solved: Female Neighbor Orchestrated the Burglary

Hapur News: टिंबर व्यापारी के घर हुई चोरी का खुलासा, पड़ोसी युवती ने कराई थी चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Theft at Timber Merchant's House Solved: Female Neighbor Orchestrated the Burglary
देहात थाना पुलिस ने पकड़े चोरी करने वाले आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात पुलिस ने स्वर्ग आश्रम रोड स्थित मोहल्ला इंद्रलोक कॉलोनी निवासी टिंबर व्यापारी के घर में दस दिन पहले हुई चोरी का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी की घटना में शामिल पड़ोस में रहने वाली एक युवती व उसकी सहेली और सहेली के एक भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए हुए सोने व चांदी के गहने, 11 हजार रुपये की नकदी, आधार कार्ड व बैंक पास बुक भी बरामद कर ली है। पुलिस अब घटना में शामिल फरार सहेली के दूसरे भाई की तलाश कर रही है।
Trending Videos


सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार व उनकी टीम ने बृहस्पतिवार को ईशा गुप्ता निवासी मोहल्ला इंद्रलोक कॉलोनी, शालिनी उर्फ शालू व आकाश निवासी फ्रीगंज रोड स्थित मोहल्ला गंगापुरा को दोयमी धनौरा बाइपास के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी ईशा व शालिनी दोनों में आपस में दोस्त हैं और शादियों में मैकअप व मेंहदी लगाने का कार्य करती हैं। ईशा की मां पड़ोस में रहने वाले टिंबर व्यापारी कुलदीप गोयल की पत्नी मोनिका गोयल के साथ मंदिर में पूजा अर्चना भी करने जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईशा का भी मोनिका गोयल के घर पर आना जाना है। मंदिर आते जाते समय घर की चाबी कहां रखती हैं, ईशा को यह सब भी पता है। ईशा ने अपनी दोस्त शालिनी के साथ मिलकर टिंबर व्यापारी के घर में चोरी करने की योजना बनाई। इस योजना में शालिनी ने अपने सगे भाई आकाश व मन्नू को भी शामिल कर लिया। 24 मार्च की दोपहर बाद ईशा, शालिनी, आकाश व मन्नू चारों पर कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से टिंबर व्यापारी के यहां चोरी करने की योजना बना रहे थे। इतना ही नहीं ईशा व शालिनी मोहल्ले में ही पड़ोसी टेलर के यहां खड़े होकर रेकी भी कर रही थीं। इसी बीच टिंबर व्यापारी की पत्नी मोनिका गोयल चंडी मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए घर से निकल गई।
इसके बाद ईशा, शालिनी व आकाश ने मन्नू को उनके घर चोरी करने के लिए भेज दिया। इस दौरान ईशा की बताए स्थान पर मन्नू को घर की चाबी मिल गई और वह यहां से करीब आठ लाख रुपये की नकदी, सोने व चांदी के गहने व अन्य सामान चोरी कर फरार हो गया। इस संबंध में टिंबर व्यापारी की पत्नी मोनिका गोयल की तहरीर पर पुलिस ने चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। सीओ ने बताया कि पुलिस टीम अब चोरी की घटना में शामिल फरार मन्नू की तलाश कर रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed