{"_id":"69c81f0957614946570f5cd9","slug":"truck-violently-strikes-man-standing-by-the-roadside-dies-during-treatment-hapur-news-c-135-1-hpr1001-139075-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, उपचार के दौरान हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, उपचार के दौरान हुई मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित मोहल्ला अनुज विहार पीर के सामने दस मार्च को सड़क किनारे खड़े एक व्यक्ति को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इसमें व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। जिनकी मेरठ के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पुत्र की तहरीर पर ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
जिला बुलंदशहर के खुर्जा नगर स्थित मोहल्ला ब्रज विहार कॉलोनी निवासी बब्लू ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि दस मार्च की शाम करीब पांच बजे उनके पिता छोटेलाल घर से जिला हापुड़ के गांव सिखैड़ा के लिए जा रहे थे। गढ़ रोड स्थित मोहल्ला अनुज विहार पीर के सामने उनके पिता ऑटो उतरकर सड़क किनारे खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनके पिता को जोरदार टक्कर मार दी। इसमें उनके पिता गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ के लिए रेफ कर दिया। 11 मार्च को अस्पताल में उपचार के दौरान उनके पिता की मौत हो गई। पोस्टमार्टम प्रक्रिया के बाद 12 मार्च को उनके पिता का अंतिम संस्कार हुआ। अंतिम संस्कार व आदि प्रक्रियाओं में व्यस्त होने के कारण वह समय पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सका था।
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि मृतक के पुत्र की तहरीर ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Trending Videos