सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Two and a half year old girl falls into drain while playing dies

यूपी में दर्दनाक हादसा: नाले में गिरी ढाई साल की बच्ची की मौत, कई बार की शिकायत पर नहीं ढका गया मौत का नाला

संवाद न्यूज एजेंसी, धौलाना (हापुड़) Published by: विकास कुमार Updated Sun, 08 Mar 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
सार

आरोप है कि वह कई बार ग्राम प्रधान व सचिव से नाले की मरम्मत कराकर इसे ढकने की शिकायत कर चुके है लेकिन आजतक भी नाले की कोई मरम्मत नहीं हुई और न ही इसे ढका गया है।

Two and a half year old girl falls into drain while playing dies
नाले में गिरी बच्ची की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के हापुड़ स्थित धौलाना तहसील क्षेत्र के गांव सपनावत में बच्चों के साथ खेल रही ढाई साल की मासूम बच्ची सिद्धि की नाले में गिरकर मौत हो गई। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जबकि मासूम बच्ची के पिता ग्राम प्रधान से नाले को ढकने की पहले ही शिकायत कर चुके थे लेकिन ग्राम प्रधान कोई ठोस कदम नहीं उठाया। अब पिता ने मुख्यमंत्री से लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई व नाले का जल्द ढकने की गुहार लगाई है।

Trending Videos

खेलते-खेलते गिरी बच्ची
मामला दो दिन पुराना है। गांव निवासी गौरव कुमार ने बताया कि उनके घर के सामने एक खुला हुआ नाला है। नाले के आसपास उनकी ढाई वर्षीय पुत्री सिद्धि व पड़ोस में रहने वाले कुछ बच्चे खेलते रहते हैं। शुक्रवार की शाम करीब सात बजे उनकी पुत्री पड़ोसी बच्चों के साथ नाले के पास खेल रही थी। खेलते-खेलते उनकी पुत्री अचानक नाले में गिर गई, लेकिन किसी को पता नहीं चला। जिसके बाद उन्होंने परिजनों के साथ पुत्री को आसपास काफी तलाश किया लेकिन पुत्री का कोई सुराग नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

बहुत समय से खुला था नाला
घंटों तलाश के बाद लोग नाले के पास पहुंचे तो उनकी पुत्री नाले के पानी में दिखाई दी। इस पर वह और आसपास के लोग नाले में उतर गए और पुत्री को किसी तरह बाहर निकाला लेकिन तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी। पुत्री की मौत से उनकी पत्नी काजल, पिता रामअवतार, मां गुड्डी देवी, बड़े भाई कपिल व भाभी कोमल का रो रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि पिछले काफी समय से नाला खुला पड़ा है।

कई बार की शिकायत पर नहीं ढका गया नाला
आरोप है कि वह कई बार ग्राम प्रधान व सचिव से नाले की मरम्मत कराकर इसे ढकने की शिकायत कर चुके है लेकिन आजतक भी नाले की कोई मरम्मत नहीं हुई और न ही इसे ढका गया है। नाला ढका होने पर शुक्रवार को उनकी पुत्री के साथ यह दर्दनाक हादसा नहीं होता। अब उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर मामले में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने व नाले को जल्द ढकने की गुहार लगाई है। मासूम बच्ची की मौत से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है और परिजनों को रो रोकर बुरा हाल है।

ग्राम प्रधान राहुल राणा का इस संबंध में कहना है कि नाला दस वर्ष पुराना होने के कारण इसकी समय-समय पर सफाई कराई जाती रहती है। बच्ची की मौत की उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed