सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   UP Board: 5500 copies evaluated on the first day

यूपी बोर्ड: 5500 कॉपियों का पहले दिन हुआ मूल्यांकन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
UP Board: 5500 copies evaluated on the first day
विज्ञापन
हापुड़। दिल्ली रोड स्थित एसएसवी इंटर कॉलेज में बुधवार को यूपी बोर्ड के दसवीं और 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू हो गया। पहले दिन 5500 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 12 मार्च को समाप्त हुईं। इस बार एसएसवी इंटर कॉलेज को ही मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। जोकि पहले दो केंद्र होते थे। इस केंद्र पर कुल 1.75 लाख कॉपियों का मूल्यांकन होना हैै। इस कार्य को पूर्ण करने के लिए 1006 शिक्षकों की ड्यूटी लगी है।
Trending Videos


बुधवार को मूल्यांकन का पहला दिन था, अधिकांश शिक्षक मूल्यांकन कार्य करने पहुंचे। हालांकि पहले दिन मूल्यांकन सिर्फ 5500 कॉपियों का हो सका। अभी सभी विषयों की कॉपियां भी नहीं पहुंची हैं। सिर्फ 40 हजार कॉपियां ही पहुंची हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. श्वेता पूठिया ने बताया कि मूल्यांकन का कार्य समय से पूरा कराया जाएगा। शिक्षकों और केंद्र व्यवस्थापक को इस संबंध में निर्देशित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed