{"_id":"69cecc21be354dd49e0d5d46","slug":"upsidc-grapples-with-gas-crisis-threat-looms-over-more-than-1500-industries-hapur-news-c-135-1-hpr1005-139377-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: गैस संकट से जूझ रहा यूपीएसआईडीसी, 1500 से अधिक उद्योग पर मंडरा रहा खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: गैस संकट से जूझ रहा यूपीएसआईडीसी, 1500 से अधिक उद्योग पर मंडरा रहा खतरा
धौलाना। मसूरी-गुलावठी रोड स्थित यूपीएसआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र में लगे उद्योगों को इन दिनों एलपीजी की भारी कमी झेलनी पड़ रही है। इस कारण फैक्टरियों में होने वाले उत्पादन पर भी फर्क पड़ रहा है। कमर्शियल सिलिंडर न मिलने के कारण आ रही परेशानियों को लेकर अब उद्यमियों ने डीएम को पत्र लिखकर समस्या के समाधान की मांग की है। क्षेत्र में संचालित करीब 1500 से अधिक औद्योगिक इकाइयों पर इसका सीधा असर पड़ सकता है। बड़ी संख्या में उद्योग अपनी उत्पादन प्रक्रिया के लिए कमर्शियल एलपीजी सिलिंडरों पर निर्भर हैं, लेकिन वर्तमान में गैस आपूर्ति गंभीर रूप से बाधित हो गई है। स्थिति यह है कि कमर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति लगभग ठप होने की कगार पर पहुंच गई है। इससे कई फैक्टरियों में उत्पादन प्रभावित हो रहा है, जबकि कुछ इकाइयों के सामने काम बंद करने की नौबत आ गई है।
Trending Videos
उद्यमियों का कहना है कि समस्या सिर्फ आपूर्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि कई इकाइयों के एलपीजी के नए कनेक्शन भी लंबे समय से लंबित पड़े हुए हैं। यदि इन कनेक्शनों को जल्द स्वीकृति मिल जाए तो उद्योगों को आंशिक राहत मिल सकती है और उत्पादन कार्य सुचारू रूप से चल सकता है। एमजीआर इंडस्ट्रलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो बड़ी संख्या में औद्योगिक इकाइयां बंद हो सकती हैं। इससे न केवल उद्योगों को भारी आर्थिक नुकसान होगा, बल्कि राज्य सरकार के राजस्व (टैक्स) पर भी असर पड़ेगा और हजारों श्रमिकों के रोजगार पर संकट गहरा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।