सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Urea was being transported for black marketing; the matter came to light when the truck overturned.

Hapur News: कालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा था यूरिया, ट्रक पलटने पर हुआ खुलासा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Urea was being transported for black marketing; the matter came to light when the truck overturned.
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गांव असरा मुरादपुर में एक खेत में यूरिया से भरा ट्रक पलटने के मामले उर्वरक की कालाबाजारी सामने आई है। शुक्रवार को ट्रक पलटने के बाद यूरिया के 225 कट्टे बरामद किए गए थे। जिला कृषि अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम और उर्वरक नियंत्रण आदेश के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने अधिकारियों को सूचना दी कि गांव के निकट एक खेत में यूरिया से लदा ट्रक पलट गया है। सूचना मिलने पर पुलिस और कृषि विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। ट्रक से यारा फर्टिलाइजर लिमिटेड कंपनी के 225 कट्टे नीम कोटेड यूरिया बरामद हुए। टीम की ओर से की गई जांच के दौरान पता चला कि ट्रक में लदा यूरिया मेरठ के किठौर निवासी कृष्ण गोपाल का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक में मौजूद लोग यूरिया से संबंधित कोई बिल या संबंधी दस्तावेज नहीं दिखाए जा सके। इसके अलावा यूरिया हापुड़ के किसी अधिकृत विक्रेता अथवा फर्म का भी नहीं था। मौके पर ट्रक चालक मेरठ के किठौर क्षेत्र निवासी इमरान, नसीम व कृष्ण गोपाल मौजूद मिले। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार नितिन की मौजूदगी में बरामद यूरिया और संबंधित वाहनों को थाना देहात पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि जिला कृषि अधिकारी की तहरीर पर आरोपी कृष्ण गोपाल, इमरान और नसीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed