{"_id":"6a6e2be2b3a3a44e1900f800","slug":"widow-attacked-after-intruders-barged-into-her-shop-allegations-of-assault-and-attempted-takeover-of-her-house-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur: दुकान में घुसकर विधवा महिला पर हमला, मकान पर कब्जे और मारपीट का आरोप, पीड़िता ने सड़क पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur: दुकान में घुसकर विधवा महिला पर हमला, मकान पर कब्जे और मारपीट का आरोप, पीड़िता ने सड़क पर दिया धरना
Sat, 01 Aug 2026 11:05 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:05 PM IST
सार
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव निवासी विधवा महिला ने गांव के ही लोगों पर दुकान में घुसकर हमला करने, मकान पर कब्जे, पथराव करने और छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। इस मामले में देर शाम महिला परिजनों के साथ ही मकान के पास ही सड़क पर बैठ गई और धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
पीड़िता ने सड़क पर दिया धरना
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव निवासी विधवा महिला ने गांव के ही लोगों पर दुकान में घुसकर हमला करने, मकान पर कब्जे, पथराव करने और छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। इस मामले में देर शाम महिला परिजनों के साथ ही मकान के पास ही सड़क पर बैठ गई और धरना शुरू कर दिया। महिला की मांग थी कि उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाया जाए। इस दौरान सड़क पर जाम की स्थिति रही। पुलिस महिला को समझाने का प्रयास कर रही थी।
विज्ञापन
महिला का कहना था कि शुक्रवार की शाम वह घर के बाहरी छोर पर बनी दुकान में बैठी हुई थीं। इसी दौरान पड़ोस में ही रहने वाले परिवार के एक दर्जन से अधिक लोग लाठी-डंडे लेकर उनकी दुकान में घुस आए। जिन्होंने दुकान पर पहुंचते ही उन पर हमला कर दिया। हमलावरों में आरोपी पक्ष की महिलाएं भी शामिल थीं। आरोप है कि आरोपी पक्ष के लोगों ने हमला करने के दौरान उनके साथ अश्लील हरकतें भी की। जिसके बाद उन्हें और उनके 10 साल के बेटे को दुकान व मकान से बाहर निकाल दिया। आरोपियों ने घर और दुकान पर ताले लगाकर अवैध कब्जा कर लिया। उन्होंने अपने भाइयों को फोन कर सूचना दी।
विज्ञापन
जिसके बाद मायके पक्ष के लोग गांव में पहुंचे और आरोपियों से शिकायत की। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने अपने घर की छत से उन पर भी पथराव किया। वहीं जान से मारने की धमकी दी। 112 नंबर पर सूचना देने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो सकी। जिस कारण उन्हें रात भर रास्ते पर बैठकर गुजारनी पड़ी। महिला ने सीओ से शिकायत करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई, उनके घर, दुकान को कब्जा मुक्त कराने की मांग की थी। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। देर शाम महिला घर के पास ही अन्य परिजनों के साथ अनशन कर सड़क पर बैठ गई और धरना शुरू कर दिया। देर शाम तक पुलिस महिला को समझाने का प्रयास कर रही थी। सीओ राहुल यादव का कहना है कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन