{"_id":"69bedcdd37753dc89b02866d","slug":"won-17-gold-two-bronze-in-state-level-judo-competition-hapur-news-c-306-1-gha1001-120982-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में जीते 17 स्वर्ण, दो कांस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में जीते 17 स्वर्ण, दो कांस्य
विज्ञापन
देव-आदित्य मेमोरियल अकादमी में जूडो के पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते प्रशिक्षक व शिक्षक
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। शाहपुर मार्ग पर स्थित देव आदित्य मेमोरियल जूडो अकादमी में शनिवार को प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। इसमें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले जूडो खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
जूडो प्रशिक्षक सुबोध यादव ने बताया कि युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षा दल विभाग, मेरठ के तत्वावधान में 18 से 20 मार्च तक विद्या यूनिवर्सिटी, मेरठ में राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें देव आदित्य मेमोरियल जूडो अकादमी के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जनपद का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में अकादमी के खिलाड़ियों ने सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग में भाग लेते हुए कुल 17 स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। उन्होंने बताया कि सब-जूनियर कैटेगरी के बालिका वर्ग के 32 किग्रा भार वर्ग में जीविका यादव, 36 किग्रा में शगुन, 44 किग्रा में कनिका ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा बालक वर्ग के 30 किग्रा भार वर्ग में ग्रंथ यादव ने कांस्य पदक जीता। वहीं, 35 किग्रा में धैर्यांश, 40 किग्रा में खिलेंद्र पाल, 45 किग्रा में भास्कर ने स्वर्ण पदक जीता। 50 किग्रा भार वर्ग में निखिल को कांस्य पदक मिला। जूनियर बालिका वर्ग के 44 किग्रा भार वर्ग में दीक्षिता, 48 किग्रा में निकिता, 52 किग्रा में महक, 57 किग्रा में आरोही शर्मा, 63 किग्रा में अंशिका मावी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए। जूनियर बालक वर्ग के 55 किग्रा भार वर्ग में चिंटू, 60 किग्रा में अभिषेक यादव, 66 किग्रा में तनिष गर्ग, 73 किग्रा में प्रमोद ठाकुर स्वर्ण पदक विजेता रहे।
इसके अलावा सीनियर बालिका वर्ग के 48 किग्रा भार वर्ग में खुशी मावी और अंजलि ने अपने-अपने प्रतिद्वंदियों को पराजित कर स्वर्ण पदक जीते हैं। सुबोध यादव ने कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन, नियमित अभ्यास और स्टॉफ के मार्गदर्शन के साथ ही अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है। प्रबंधक राजेंद्र चौधरी ने कहा कि देहात के खिलाड़ी आगे चलकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।
Trending Videos