{"_id":"69be9bcbdec4341a150e89ab","slug":"youth-accused-of-abducting-and-misdeed-minor-girl-arrested-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur: अगवा कर नाबालिग किशोरी को बनाया था हवस का शिकार, 11 दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur: अगवा कर नाबालिग किशोरी को बनाया था हवस का शिकार, 11 दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी युवक
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sat, 21 Mar 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
सार
मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस टीम आरोपी की लगातार तलाश कर रही थी और संभावित स्थानों पर दबिश दे रही थी। पुलिस टीम को शनिवार को आरोपी के ब्रजनाथपुर नहर पुल के पास होने सूचना मिली।
आरोपी युवक
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
हाफिजपुर थाना पुलिस ने 11 दिन पहले कुराना टोल के पास से जिला हमीरपुर जिले के एक गांव निवासी नाबालिग किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शनिवार की शाम आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां न्यायालय ने आरोपी को जेल भेज दिया।
Trending Videos
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि वरिष्ठ उपनिरीक्षक विजय व उनकी टीम ने मंगल रजक निवासी गांव नौसारा जिला महोबा को ब्रजनाथपुर नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी 10 मार्च की दोपहर करीब सवा 12 बजे कुराना टोल प्लाजा के पास रहने वाली एक नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था। आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को भी अंजाम दिया। इस संबंध में जिला हमीरपुर के एक गांव निवासी किशोरी के पिता ने आरोपी के खिलाफ थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पिता ने कई दिनों तक अपनी पुत्री को आसपास व रिश्तेदारियों में काफी तलाश किया लेकिन पुत्री का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस टीम आरोपी की लगातार तलाश कर रही थी और संभावित स्थानों पर दबिश दे रही थी। पुलिस टीम को शनिवार को आरोपी के ब्रजनाथपुर नहर पुल के पास होने सूचना मिली। सूचना पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक, उपनिरीक्षक गौरव वशिष्ठ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार की शाम न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायालय ने आरोपी को जेल भेज दिया।