फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Youth accused of assault during dispute over 'Dak Kanwar' procession

Hapur News: डाक कांवड़ लाने के विवाद में युवक पर हमला करने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Youth accused of assault during dispute over 'Dak Kanwar' procession
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के गांव शेखपुर निवासी दिवाकर शर्मा ने कुछ युवकों पर कांवड़ यात्रा के दौरान हुए विवाद की रंजिश मानकर उसपर लोहे की सरिया, लाठी डंडों व तमंचों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवक की तहरीर पर चार नामजद युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

दिवाकर शर्मा ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसकी डाक कांवड़ लाने के दौरान गांव के व पड़ोसी गांव लुखराड़ा के कुछ युवकों से कहासुनी हो गई थी। शनिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे वह चौराहे पर किसी काम से बाइक पर सवार होकर जा रहा था।
विज्ञापन

आरोप है कि कार सवार उसके गांव के ही रोहित डागर व आकाश, शिवम व नस्बुद्दीन उर्फ चीमा निवासी गांव लुखराड़ा ने उसकी बाइक में टक्कर मारकर गिरा दिया। इसके बाद आरोपियों ने हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि युवक की तहरीर पर चार नामजद युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed