फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   10 kg cyst removed from woman's ovary in two-hour surgery

Hardoi News: दो घंटे के ऑपरेशन में महिला के अंडाशय से निकाली 10 किलो की गांठ

Thu, 06 Aug 2026 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
10 kg cyst removed from woman's ovary in two-hour surgery
फोटो- 12- ऑपरेशन ​​​थियेटर में महिला का ऑपरेशन करने के दौरान मौजूद चिकित्सक। स्रोत: मेडिकल कॉले
हरदोई। बीते एक साल से पेट में दर्द और सूजन से परेशान महिला को मेडिकल कॉलेज की सर्जरी विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को नई जिंदगी दी। चिकित्सकों ने महिला के दायें अंडाशय में 10 किलो की गांठ को दो घंटे चले ऑपरेशन में सफलतापूर्वक बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन

बिलग्राम के पसनेर गांव निवासी सत्यकुमार की पत्नी माया देवी (26) पिछले करीब एक साल से पेट में दर्द, पेट का आकार बढ़ने और कब्ज की समस्या से परेशान थीं। उन्होंने कई चिकित्सालयों में उपचार करवाया लेकिन राहत नहीं मिली। पेट में दर्द बढ़ने पर एक बार फिर तीन अगस्त को मेडिकल कॉलेज के जनरल सर्जरी विभाग की ओपीडी में परामर्श लेने पहुंचे।
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष डॉ. बीएमएस पोखरिया ने उनकी जांच की तो पेट में गांठ होने का संदेह जताया। उन्होंने महिला का सीटी स्कैन करवाया। रिपोर्ट में महिला के दायें अंडाशय में गांठ की पुष्टि हुई। उन्होंने ऑपरेशन करने का फैसला किया और अन्य जांचें करवाईं। सभी जांचें सामान्य होने पर बृहस्पतिवार को मरीज का ऑपरेशन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑपरेशन में विभागाध्यक्ष के अलावा एनेस्थेटिस्ट डॉ. मोहसिन खान, डॉ. शिव अंकित, एसआर डॉ. पल्लवी ज्योतिर्मई, जेआरए डॉ. करुणा गुप्ता, डॉ. कीर्ति तिवारी और ओटी टेक्नीशियन सोनिया और नीरज ने दो घंटे जटिल ऑपरेशन में 10 किलो की गांठ निकाल दी। विभागाध्यक्ष ने बताया कि ऐसी गांठें सामान्य तौर पर हो जाती हैं। समय पर ध्यान न दिया जाए तो पेट में दर्द बना रहता है और पेट फूलता जाता है। कैंसर जांच के लिए नमूना भी लिया गया है।



प्रधानाचार्य ने दी टीम को बधाई
महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. जे बी गोगोई ने जनरल सर्जरी विभाग की पूरी टीम को ऑपरेशन की सफलता की बधाई दी। उन्होंने कहा कि विभागाध्यक्ष के निर्देशन में सर्जरी विभाग लगातार बेहतर कार्य कर रहा है। जटिल शल्य को भी सफलतापूर्वक पूरा कर मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed