फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   24 named and several unidentified persons booked for staging protests in separate tents.

Hardoi News: अलग-अलग टेंट लगाकर प्रदर्शन करने पर 24 नामजद, कई अज्ञात

Thu, 06 Aug 2026 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
24 named and several unidentified persons booked for staging protests in separate tents.
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के पिपरी नारायनपुर स्थित अंडा फैक्ट्री को लेकर चल रहे विवाद में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर प्राथमिकियां दर्ज करवा दी गई हैं। बीते 12 दिनों से हन्नीखेड़ा चौराहे पर अलग अलग टेंट लगाकर धरना प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों पर फैक्ट्री के मुंशी समेत दो पुलिस उप निरीक्षकों ने 24 नामजद समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ चार अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पिपरी नारायनपुर में स्थित अंडा फैक्ट्री की वजह से मक्खियों से परेशान लोगों ने करीब 12 दिन पहले अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया था। फैक्ट्री के मुंशी राघवेंद्र सिंह ने दर्ज कराई गई प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि तीन अगस्त को एक अज्ञात व्यक्ति फैक्ट्री परिसर में घुस आया और गाली-गलौज करते हुए गोली मारने की धमकी दी। वहीं, छह अगस्त को फैक्ट्री के बाहर चल रहे धरना-प्रदर्शन के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात था। पुलिस का आरोप है कि समझाने के बावजूद कुछ प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी जारी रखी, सरकारी कार्य में बाधा डाली और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता करते हुए धमकी दी।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक रवि कुमार की तहरीर पर विकास रावत, दिनेश रावत, रेखा, संतोष, अमरीश, राघवेंद्र, बबलू, राहुल, संतोष, रफीक लंबू, वसीम अंसारी, जावेद, आशीष पांडेय, ओमकार पांडेय, रितेश और कुलदीप समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं उपनिरीक्षक संतोष कुमार की तहरीर पर आलोक अर्कवंशी, अवधेश, बृजेश यादव, ओमप्रकाश रावत, सुनील सूर्यवंशी, अंबर अर्कवंशी, दिनेश अर्कवंशी, कृष्ण कुमार सहित अन्य आरोपियों के विरुद्ध भी मामला दर्ज किया गया है। फैक्ट्री मालिक प्रीतिंदर वालिया ने भी थाने में तहरीर देकर सात लोगों पर प्रति माह धन उगाही करने, फैक्ट्री में तोड़फोड़ कराने की धमकी देने और रंगदारी वसूलने का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed