फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Floodwaters headed towards villages and crops.

Hardoi News: बाढ़ के पानी ने गांवों और फसलों की ओर किया रुख

Thu, 06 Aug 2026 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Floodwaters headed towards villages and crops.
फोटो 15: तेरा पुरसौली में रामगंगा नदी में बाढ़ का पानी। संवाद
हरदोई। बैराज से छोड़े जाने वाले पानी और बरसात से नदियों के पानी ने फैलाव लेना शुरू किया है। इससे पानी गांवों और खेतों की तरफ बढ़ने लगा है। कटरी और कटियारी के लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। निचले इलाकों में पानी पहुंचने से फसलों के जलमग्न होने का खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन

पहाड़ों पर होने वाली बरसात और बैराजों से छोड़े जाने वाले पानी के साथ ही स्थानीय स्तर पर हो रही बरसात से कटरी और कटियारी के लोगों की चिंता बढ़ा दी है। गंगा नदी में नरौरा बैराज से 99,297 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। हालांकि बृहस्पतिवार को गंगा नदी का पानी राजघाट पर 125.55 मीटर गेज पर बना हुआ है, जबकि फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर पांच सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई है। यहां पर 136.85 मीटर पर पानी आ गया है। रामगंगा नदी का पानी शाहजहांपुर के डबरी घाट पर 134.41 मीटर गेज और गर्रा नदी का पानी शाहजहांपुर के मुमोक्ष आश्रम घाट पर 143.90 मीटर गेज पर आ गया है।
विज्ञापन

बिलग्राम क्षेत्र में गंगा नदी का पानी कटरी इलाके में सनसनी है। राजघाट पर पानी बढ़ा हुआ दिख रहा है। राजघाट के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में तालाब और पोखर भर चुके हैं जो कि मार्गों के ऊपर भी बह रहे हैं। इतौली मार्ग पर पानी आ गया है। वहीं हरपालपुर क्षेत्र में बाढ़ के पानी ने फैलाव लिया और पानी खेतों में भी घुसने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
एडीएम ने बाढ़ के हालात और निर्माणाधीन पुलिया व कटानरोधी का किया निरीक्षण
हरपालपुर। अपर जिलाधिकारी दीपाली भार्गव ने बृहस्पतिवार को सवायजपुर एसडीएम अंकित तिवारी के साथ कटियारी क्षेत्र के बरान ढकपुरा गांव में बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की। उन्होंने बरान गांव में सिंचाई विभाग की ओर से कराए गए कटानरोधी कार्य का निरीक्षण किया। ढकपुरा गांव में रामगंगा नदी से कटान की जानकारी मिलने पर एसडीएम ने सिंचाई विभाग के अफसरों को तीन दिन के अंदर कटानरोधी कार्य कराने और 10 दिन में काम खत्म करने के निर्देश दिए। गांव के बीच निर्माणाधीन दो पुलियों का कार्य जल्द पूरा कराने के लोक निर्माण विभाग के अफसरों को निर्देश दिया। एसडीएम ने बताया कि गंगा और रामगंगा के किनारे बसे गांवों पर नजर रखने के लिए राजस्व कर्मियों को अलर्ट कर दिया गया है।
---

फोटो 15: तेरा पुरसौली में रामगंगा नदी में बाढ़ का पानी। संवाद

फोटो 15: तेरा पुरसौली में रामगंगा नदी में बाढ़ का पानी। संवाद

फोटो 15: तेरा पुरसौली में रामगंगा नदी में बाढ़ का पानी। संवाद

फोटो 15: तेरा पुरसौली में रामगंगा नदी में बाढ़ का पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed