{"_id":"6a74c8c17ee77f07f00c5916","slug":"elderly-woman-run-over-and-killed-by-speeding-bullet-motorcycle-while-on-her-way-to-the-dairy-hardoi-news-c-213-1-hra1004-154431-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दूध डेयरी जाते समय तेज रफ्तार बुलेट ने वृद्धा को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दूध डेयरी जाते समय तेज रफ्तार बुलेट ने वृद्धा को रौंदा, मौत
विज्ञापन
फोटो- 28- रूपरानी। फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के दुंदपुर गांव निवासी एक महिला बुधवार को सड़क पार कर रही थी इस दौरान तेज रफ्तार बुलेट की चपेट में आ गई और दूर जा गिरी। टक्कर के बाद बुलेट सवार मौके भाग निकला। घटना के बाद राहगीरों ने उन्हें निजी चिकित्सालय पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम कराया।
थाना क्षेत्र के रामपुर अटवा के मजरा दुंदपुर निवासी रूपरानी (65) घर से दो लीटर दूध लेकर करीब तीन किलोमीटर दूर बरगदिया गांव स्थित डेरी पर पैदल देने जा रही थीं। बेटे सोहन ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे अतरौली-माल मार्ग पर बरगदिया माल के पास सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बुलेट ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह उछलकर दूर जा गिरीं और गंभीर रूप से घायल होकर बेसुध हो गईं। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बरगदिया के एक निजी चिकित्सक पहुंचाया वहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को गांव ले आए। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बेटे ने बताया कि पिता रूपन का करीब पांच वर्ष पहले निधन हो चुका था। परिवार में वह इकलौता बेटा है और लखनऊ में मजदूरी करता है। थाना प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत पांडेय ने बताया कि दुर्घटना माल थाना क्षेत्र में हुई थी। बेटे सोहन की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।