फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   101 mm of rain fell in an hour and a half; water accumulated due to drainage issues.

Hardoi News: डेढ़ घंटे 101 मिलीमीटर बरसे मेघ, निकासी की व्यवस्था पर भरा पानी

Wed, 19 Aug 2026 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
101 mm of rain fell in an hour and a half; water accumulated due to drainage issues.
हरदोई। मानसूनी बरसात में बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे से आसमान में छाऐ काले मेघ जमकर बरसे। करीब डेढ़ घंटे की बरसात से पूरे शहर में जलभराव हो गया। दोपहर 12 बजे तक करीब 101 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। सुबह से दोपहर तक हुई बरसात से आम जनजीनव प्रभावित हुआ। शहर के मोहल्लो, गलियों और सड़कों के साथ ही सरकारी कार्यालयों में जलभराव से वादकारियों और आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह धूप खिली, लेकिन 10:30 बजते-बजते आसमान काले मेघों से भर गया। डेढ़ घंटे की मूसलाधार बारिश ने शहर के सभी हिस्सों को पानी-पानी कर दिया। बारिश बंद होने के बाद भी जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर में हुए जलभराव ने बारिश से पहले नाला-नालियों की सफाई और पानी निकासी के दावों को धो दिया। अव्यवस्था पर बरसात का पानी भारी पड़ा। धर्मशाला रोड, आवास विकास कॉलोनी, सिनेमा चौराहा, कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार, नघेटा रोड और मेडिकल कॉलेज की ओपीडी समेत कई क्षेत्र जलमग्न रहे।
विज्ञापन

---
सपा नेता ने जलभराव वाले मोहल्लों में चलाई नाव, जताया विरोध
हरदोई। बरसात के बाद शहर के कई मोहल्लों में सड़कों और गलियों में जलभराव हो गया। लोगों को हो रही परेशानी और अव्यवस्था के विरोध में समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव और नगर पालिका से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे रामज्ञान गुप्ता ने नाव चलाई। शहर की बदहाल पानी निकासी व्यवस्था पर सवाल उठाए। उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रामदत्त चौराहा से बावन चुंगी रोड, डॉ. भूरा वाली गली, वैटगंज और आशानगर गेट वाली गली में नाव चलाकर विरोध जताया। सपा नेता ने कहा कि बारिश के बाद शहर की सड़कें तालाब में बदल गई हैं। जलभराव के कारण राहगीरों, दुकानदारों और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा सरकार में आमजन की सुविधा और सहूलियत पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिम्मेदार इस समस्या का स्थाई समाधान नहीं कर पा रहे हैं। इस दौरान सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव दीपू, व्यापार सभा के जिला महासचिव अवनीश यादव, शुभम गुप्ता, श्याम गुप्ता, अंकित सिंह, सोनू गुप्ता, राम रईस, आलोक, रंजीत आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कार्यालयों में भी जलभराव, अधिकारी, कर्मचारी और आमजन हुए परेशान
हरदोई। डेढ़ घंटे में मेघ ने शहर के साथ ही सरकारी कार्यालयों में भी जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। कलक्ट्रेट से लेकर विकास भवन तक पानी ही पानी भरा दिखाई दिया। विकास भवन में तो जलभराव के कारण पांव रखने के लिए भी बिना पानी के जगह नहीं मिली। वहीं जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय में जलभराव हो गया। क्षतिग्रस्त कार्यालय के कारण बरसात का पानी कार्यालय में टपकता रहा। इससे अभिलेखों और कंप्यूटर आदि को सुरक्षित किए जाने के लिए कर्मचारियों को मेहनत करनी पड़ी। कर्मचारी बाल्टी और मग से पानी निकालने के लिए मशक्कत करते रहे। वहीं विकास भवन में जलभराव के कारण आमजन तो दूर अधिकारियों और कर्मचारियों को भी आगवामन में दिक्कतें हुईं। चार पहिया वाहनों से भी आने के बाद पानी से होकर ही कार्यालय तक जाना पड़ा। विकास भवन के द्वितीय तल की छत भी बरसात के पानी से टपकने लगी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed