{"_id":"6a85ec96195ec316d60cea23","slug":"floodwaters-have-reached-village-paths-and-crops-in-the-katiyari-and-katri-areas-hardoi-news-c-213-1-hra1001-155106-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: कटियारी और कटरी में गांवों के रास्तों और फसलों तक पहुंचा बाढ़ का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: कटियारी और कटरी में गांवों के रास्तों और फसलों तक पहुंचा बाढ़ का पानी
विज्ञापन
फोटो 33: कटियारी क्षेत्र के जीवनपुरवा गांव में सड़क तक आया बाढ़ का पानी। स्रोत : ग्रामीण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई/बिलग्राम। बरसात और बैराजों से छोड़े जाने वाले पानी से कटरी और कटियारी में बाढ़ की आशंका बलवती हो जा रही है। बुधवार को नदियों का पानी गांवों के रास्तों और फसलों तक पहुंचने लगा। खेतों में पानी भरने से फसलों के खराब होने की भी आशंका बढ़ गई है। गांवों के रास्तों पर पानी आने से मार्ग क्षतिग्रस्त होने लगे हैं।
पहाड़ों और मैदानों पर होने वाली बरसात और बैराजों से छोड़े जाने वाले पानी से यहां पर गंगा नदी, रामगंगा नदी और गर्रा नदी के साथ ही इनकी सहायक नदियों और बरसाती नालों में पानी तेजी से बढ़ने लगा है। इससे कटरी और कटियारी क्षेत्र के निचले हिस्सों में पानी भरने लगा है। बाढ़ के पानी ने अब गांवों और खेतों की तरफ रुख किया है। खेतों में पानी भरने के साथ ही ओवरफ्लो होकर रास्तों पर भी आने लगा है। खेतों में पानी भरने से फसलों के खराब और पानी की धार से मार्गों के क्षतिग्रस्त होने की भी आशंका है।
बिलग्राम प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र में गंगा नदी में बढ़ रहे तेज पानी ने आसपास क्षेत्रों के ग्रामीणों की बेचैनी को बढ़ाया है। क्षेत्र के ग्रामीण अब संभावित बाढ़ को लेकर कयास लगाने लगे हैं। पानी का स्तर बढ़ने के बावजूद अभी आबादी के अंदर तक पानी नहीं पहुंचा है। आबादी और फसलों में पानी नहीं गया है। ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले साल सावन माह के अंतिम सप्ताह में बाढ़ विकराल हुई थी। पानी और बरसात ने क्षेत्र के गांवों में सड़कों और रास्तों आदि में दुश्वारियां पैदा की हैं। एसडीएम एन राम के मुताबिक क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति नियंत्रण में है। नदियों के पानी पर नियमित नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
-- -- -- --
नरौरा ने गंगा में 1.24 लाख और ड्यूनी ने गर्रा में 2466 क्यूसेक पानी छोड़ा
पहाड़ों पर होने वाली बरसात और बैराजों से पानी छोड़े जाने का क्रम जारी है। गंगा नदी में नरौरा बैराज से बुधवार को 1,24,173 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। वहीं गर्रा नदी में पीलीभीत के ड्यूनी बैराज से 2,466 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। गंगा नदी का पानी राजघाट पर चेतावनी बिंदु 125.31 मीटर गेज से करीब 40 सेंटीमीटर ऊपर 125.70 मीटर गेज पर पहुंच गया है। वहीं फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर गेज से 30 सेंटीमीटर ऊपर 136.90 मीटर गेज पर बना हुआ है। रामगंगा नदी के पानी में करीब 38 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई और पानी शाहजहांपुर के डबरी घाट पर 135 मीटर गेज पर पहुंचा है। गर्रा नदी के पानी में करीब 25 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है, इससे पानी शाहजहांपुर के मुमोक्ष आश्रम घाट पर 144.55 मीटर गेज पर पहुंच गया है। नदियों में पानी बढ़ने से बाढ़ का पानी फैलाव लेने लगा है।