{"_id":"69cea75354701242cf05b976","slug":"23-employees-from-12-departments-were-found-absent-cdo-stopped-the-salary-of-all-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-147402-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: 12 विभागों के 23 कर्मचारी मिले गैरहाजिर, सीडीओ ने सभी का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: 12 विभागों के 23 कर्मचारी मिले गैरहाजिर, सीडीओ ने सभी का वेतन रोका
विज्ञापन
कहि
विज्ञापन
हरदोई। अमर उजाला में बृहस्पतिवार के अंक में अफसरों के कार्यालयों में समय से न बैठने की खबर का संज्ञान मुख्य विकास अधिकारी ने लिया है। सीडीओ सान्या छाबडा ने बृहस्पतिवार सुबह सवा 10 बजे विकास भवन स्थित कार्यालयों की उपस्थिति पंजिका मंगवाकर अपने कार्यालय में रख ली। इस दौरान 12 विभागों के 23 कर्मचारी गैरहाजिर मिलने पर इन सभी का स्पष्टीकरण तलब किया है। स्पष्टीकरण आने तक इन सभी का वेतन रोकने के निर्देश भी सीडीओ ने दिए हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सुबह 10 से 12 बजे के बीच कार्यालयों में मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान आने वाले फरियादियों की समस्याओं को सुनकर इनका निस्तारण भी कराया जाना है। बृहस्पतिवार के अंक में अमर उजाला
में विकास भवन स्थित तीन कार्यालयों की हकीकत प्रकाशित हुई थी। समाज कल्याण, कृषि और सहकारिता के अधिकारियों की कुर्सी खाली मिली थी। इसका संज्ञान लेकर सीडीओ ने पंजिका मंगाकर उपस्थिति जांची। इस दौरान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में वरिष्ठ सहायक शिवांक कुमार, कनिष्ठ सहायक आबे जमजम और हिमांशु पटेल गैरहाजिर मिले। उपस्थिति पंजिका में सीएल लिखा था लेकिन न तो प्रार्थना पत्र था और न ही मानव संपदा पर अवकाश स्वीकृत था।
सहकारिता में प्रधान सहायक पंकज कुमार के नाम के आगे टूर मिला था लेकिन टूर रजिस्टर में इसका उल्लेख नहीं था। श्रम रोजगार उपायुक्त के कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर अभिलाश शुक्ला, एनआरएलएम कार्यालय में जिला मिशन प्रबंधक शिवांगी शर्मा, कपिल कुमार और नागेंद्र प्रताप सिंह गैरहाजिर मिले। ग्राम्य विकास अभिकरण में मनोज शर्मा, अपर जिला विकास अधिकारी कार्यालय में सहायक लेखाकार मानव कुमार भी गैर हाजिर मिले।
जिला समाज कल्याण अधिकारी के कार्यालय में कनिष्ठ सहायक मधलसा पांडेय और प्रतिज्ञा पटेल के साथ ही वरिष्ठ सहायक सैय्यद बाकर मेहंदी गैरहाजिर मिले। सैय्यद बाकर के नाम के आगे सीएल लिखा था लेकिन मानव संपदा पर स्वीकृति नहीं थी। जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में वरिष्ठ सहायक कमलेश श्रीवास्तव और चतुर्थ श्रेणी कर्मी धीरेंद्र कुमार गैरहाजिर थे। लघु सिंचाई विभाग के कार्यालय में अवर अभियंता राज कुमार, कनिष्ठ सहायक हिमांशु और अमीन, चंद्र प्रकाश अग्निहोत्री गैरहाजिर मिले। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के कार्यालय में मनोज कुमार और केएम श्रीवास्तव व डीएसटी कार्यालय में राजबली और सोनू कुमार अनुपस्थित मिले।
Trending Videos