सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Kiln worker's body found, family says he was murdered

Hardoi News: भट्ठा मजदूर का शव मिला, परिजन बोले-हत्या की गई

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Kiln worker's body found, family says he was murdered
विज्ञापन
फोटो- 38- मोर्चरी के बाहर बैठे मृतक हरिकरन के परिजन। संवाद
Trending Videos

फोटो- 39- हरिकरन उर्फ सकटे। फाइल फोटो
- ट्रैक्टर की ट्राली में डालकर भाग गए साथी
- देहात कोतवाली क्षेत्र में रविवार देर रात हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के बंजरपुरवा में भट्ठा मजूदर का शव रविवार देर रात घर से कुछ दूर ट्रैक्टर में पड़ा मिला। उसके जीवित होने की उम्मीद में परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
बंजरपुरवा निवासी हरिकरन उर्फ सकटे (28) मजदूरी करता था। भाई लीला ने बताया कि रोज की तरह रविवार को भी सकटे बरगावां में स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने गया था। गांव के कुछ और लोग भी वहां काम करते हैं। आरोप है कि साथ में काम करने वाले चार लोग गांव के पश्चिमी छोर पर घर से कुछ दूर ट्रैक्टर में सकटे को बेसुध छोड़कर चले गए। कुछ देर बाद ट्रैक्टर में किसी के होने की आहट पर सकटे की पत्नी अर्चना ने झांककर देखा तो सकटे पड़ा हुआ था। इस पर वह बदहवास हो गईं। अन्य परिजनों के साथ मेडिकल कॉलेज ले गई। वहां सकटे को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के भाई का आरोप है कि जेा लोग सकटे के साथ गए थे, उनसे 29 जनवरी को विवाद हुआ था। उन्हीं पर हत्या किए जाने का आरोप परिजनों ने लगाया है। मृतक ककेपरिवार में पत्नी और चार बेटियां हैं। देहात कोतवाल हरिनाथ यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अलग अलग बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
अभी तो होश भी न संभाल पाई नवजात
सकटे के चार बेटियों में सबसे छोटी का जन्म अभी 15 दिन पहले ही हुआ था। अभी तो वह होश भी नहीं संभाल पाई थी। पत्नी भी प्रसव के बाद होने वाली सामान्य परेशानियों से जूझ रही थी, लेकिन इसी बीच हुई घटना ने सबको झकझोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed