सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Rain and clouds bring down mercury, minimum temperature drops

Hardoi News: बारिश और बादलों से गिरा पारा, न्यूनतम तापमान में आई कमी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Rain and clouds bring down mercury, minimum temperature drops
विज्ञापन
- दोपहर तक सूरज की तपिश ने छुड़ाए पसीने
Trending Videos




- बादलों ने पहुंचाई तपिश से राहत



संवाद न्यूज एजेंसी



हरदोई। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदले मौसम ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। शनिवार और रविवार को हुई बारिश के बाद जिले के तापमान में काफी कमी दर्ज की गई। हालांकि, दिन में सूरज की तपिश ने लोगों को कुछ हद तक परेशान ज़रूर किया लेकिन पारा गिरने से शाम को मौसम सुहावना हो गया। मौसम वेधशाला में भी न्यूनतम तापमान में काफी कमी दर्ज की गई है।



सोमवार को मौसम काफी हद तक बदला रहा। रविवार की रात को मूसलाधार बारिश के बाद सोमवार को सुबह से ही धूप खिली रही। इससे दोपहर तक सूरज की तपिश ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। तीखी धूप के कारण राहगीर और बाजार निकले लोग बेहाल नजर आए। हालांकि, दोपहर दो बजे तक जैसे ही बादलों ने डेरा डाला, धूप की तल्खी कम हो गई। पश्चिमी विक्षोभ के कारण चल रही ठंडी हवाओं और स्थानीय स्तर पर बारिश के चलते अधिकतम और न्यूनतम पारे में कमी बनी रही। सोमवार को मौसम काफी हद तक अनुकूल रहा। हवाओं में भी ठंडक का एहसास हो रहा था। इस कारण से अधिकतम तापमान स्थिर बना रहा वहीं, न्यूनतम दो डिग्री गिर गया। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आसमान में 60 प्रतिशत बादल छाए रहे और चार किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed