सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   An FIR has been lodged against five named and 60 unidentified persons for the daylight hooliganism.

Hardoi News: दिन दहाड़े हुई गुंडई में पांच नामजद और 60 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
An FIR has been lodged against five named and 60 unidentified persons for the daylight hooliganism.
विज्ञापन
फॉलोअप
Trending Videos

-------
- पीटने, लूटने और तोड़फोड़ करने की धाराओं में दर्ज हुआ मामला-
रविवार को नवीन मंडी के पास दुकानदारों के साथ हुई घटना से फैल गई थी सनसनी
संवाद न्यूज एजेंसीशाहाबाद। नगर में नवीन मंडी के पास रविवार को दुकानदारों की पिटाई कर सामान बाहर फेंक देने का मामला तूल पकड़ गया है। पांच लोगों को नामजद करते हुए साठ अज्ञात लोगों के खिलाफ दुकानदारों की पिटाई कर लूटपाट और तोड़फोड़ करने की धाराओं में मामला दर्ज हुआ है।
नगर के मोहल्ला बुध बाजार निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि नवीन मंडी के पास स्थित बाजार में वह एक दुकान किराए पर लिए हैं। वह खाद का कारोबार करते हैं। दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि मोहल्ला वाजिद खेल निवासी जाहिर, उनके भाई हारिस, गिलजई निवासी सलमान सिद्दीकी, महुआ टोला निवासी तारिक, मूजागढ़ निवासी इमरान, दस अज्ञात महिलाओं और 50 पुरूषों के साथ दुकान पर आ गए। इसके बाद उन पर हमला कर दुकान का सारा सामान बाहर फेंक दिया। धर्मेंद्र के साथ ही किराने की दुकान चलाने वाले अविनाश, पशुआहार बेचने वाले कृष्ण कुमार, पंचर जोड़ने की दुकान चलाने वाले उमेश चंद्र की दुकानों में रखा सामान भी बाहर फेंककरदुकानों में ताला लगा दिया। धर्मेद्र की दुकान में रखी गोलक से 3400 रुपये, कृष्ण कुमार की दुकान से 3500 और पंजीकरण के अभिलेख उठाले गए। दुकानदारों ने बताया कि पिछले कई साल से 22 लोग किराए पर दुकान लिए थे। इन दुकानों को जबरन खाली कराने के लिए दबंगई की गई है। कोतवाल अरविंद राय ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed