सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   25,056 Candidates to Appear for Home Guard Recruitment Exam at 10 Centers; Question Papers Have Arrived.

Hardoi News: 10 परीक्षा केंद्रों पर 25,056 अभ्यर्थी देंगे होमगार्ड भर्ती परीक्षा, प्रश्न पत्र आए

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
25,056 Candidates to Appear for Home Guard Recruitment Exam at 10 Centers; Question Papers Have Arrived.
विज्ञापन
हरदोई। होमगार्ड के पदों पर एनरोलमेंट 2025 की परीक्षा में 26,056 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। जनपद में इसके लिए 10 कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। 25 से 27 अप्रैल तक होने वाली परीक्षा के लिए जिले को प्रश्नपत्र भी प्राप्त हो गए हैं। मंगलवार को नोडल अधिकारी एडीएम प्रियंका सिंह ने अपनी देखरेख में प्रश्नपत्रों को डबल लॉक में भंडारित कराया।
Trending Videos

होमगार्ड के पदों के लिए होने वाली लिखित परीक्षा के लिए जिले को 25,056 अभ्यर्थियों का आवंटन किया गया है। इन अभ्यर्थियों की तीन दिन में दो-दो पाली में परीक्षा होनी है। प्रथम पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे के मध्य होगी। परीक्षा की नोडल अधिकारी एडीएम प्रियंका सिंह ने बताया कि एक पाली के लिए 4,176 अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्रों के लिए आवंटन किया गया है। परीक्षा के लिए 10 कॉलेजों को केंद्र बनाया गया है इसमें एक राजकीय पॉलिटेक्निक, तीन डिग्री कॉलेज और छह माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि केंद्रों पर उपलब्ध सीटों के आधार पर अभ्यर्थियों का आवंटन किया गया है। वहीं, शासन से प्रश्नपत्र जिले को मिल गए हैं। प्रश्नपत्रों को डबल लॉक में रखवाया गया है। सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए हैं और सीसी कैमरे से भी निगरानी कराई जाएगी। वहीं, परीक्षा केंद्रों पर भी सीसी कैमरे लगवाए गए हैं। सीसी कैमरा से परीक्षा की व्यवस्थाओं, शुचिता की निगरानी की जाएगी। सभी केंद्रों पर क्लॉक रूम भी बनवाए जाएंगे।
---
यह कॉलेज बनाए गए परीक्षा केंद्र
होमगार्ड परीक्षा के लिए राजकीय पॉलीटेक्निक, सीएसएन पीजी कॉलेज, आर्यकन्या डिग्री कॉलेज, महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर डिग्री कॉलेज, आर्य कन्या इंटर काॅलेज, गंगा देवी इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, आरआर इंटर कॉलेज, श्री वेणी माधव विद्यापीठ बालिका इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed