सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   2,600 buses deployed to ferry people to and from the Prime Minister's public rally; personnel also assigned duty.

Hardoi News: प्रधानमंत्री की जनसभा में लोगों को ले जाने-लाने के लिए लगाई गईं 2,600 बसें, ड्यूटी भी लगी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
2,600 buses deployed to ferry people to and from the Prime Minister's public rally; personnel also assigned duty.
फोटो 42: प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए लगवाया जा रहा टेंट। संवाद
विज्ञापन
हरदोई/मल्लावां। गंगा एक्सप्रेसवे 29 अप्रैल को आमजन के लिए खुल जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सबसे लंबे 594 किलोमीटर वाले गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे। इसके लिए मल्लावां के बंदीपुर और कल्याणपुर गांव के पास सभास्थल, हेलीपैड और वीआईपी कॉर्टेज आदि बनवाए जाने का काम शुरू करा दिया गया है। वहीं, जनसभा स्थल तक लोगों को ले जाने-लाने के लिए 2,600 बसों को लगाया गया है। बसों पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है।
Trending Videos



प्रधानमंत्री का 29 अप्रैल को मल्लावां में कार्यक्रम संभावित है। कार्यक्रम की तैयारियों को तेजी और व्यवस्थाओं को जुटाया जा रहा है। लोकार्पण समारोह में प्रधानमंत्री लोगों को संबोधित भी करेंगे। लोकार्पण समारोह के जनपद हरदोई के साथ ही उन्नाव, कन्नौज और शाहजहांपुर के लोग भी साक्षी बनेंगे। इन जनपदों से लोगों को सभास्थल तक ले जाने और लाने के लिए प्रशासन की तरफ से 2,600 बसों की व्यवस्था जुटाई गई है। इसमें हरदोई जनपद में 1,250 बसों से लोगों को ले जाया और लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्नाव और कन्नौज जनपद के लिए 500-500 बसें और शाहजहांपुर जनपद के लिए 250 बसें आवंटित की गई हैं। 100 बसों को रिजर्व में रखा जाएगा। वहीं पार्टी पदाधिकारी-जनप्रतिनिधि भी अपने स्तर से लोगों को ले जाएंगे। बसों की पार्किंग के लिए चार स्थान निर्धारित किए गए हैं और बसों पर लगाए जाने वाले बैनरों के रंग भी तय किए गए हैं ताकि लोगों को वापसी में दिक्कतें न होने पाएं। बसों को तय समय पर सुरक्षित पहुंचाने और लोगों को वापस लाने के लिए नोडल अधिकारी, सुपरवाइजर और बसों में कर्मियों की ड्यूटी लगाई जा रही है।



वहीं, मल्लावां नगर से सटे सभास्थल पर सोमवार रात से ही राघोपुर सड़क पर टेंट-पंडाल लगाए जाने का काम शुरू हो गया। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से पहले 24 अप्रैल को मुख्यमंत्री के आगमन और सुनासीरनाथ मंदिर जाने के चलते सुनासीरनाथ जाने वाले मार्ग का भी नवीनीकरण कराया जा रहा है ताकि मुख्यमंत्री को हिचकोले न लगने पाएं। एक्सप्रेसवे पर ही प्रधानमंत्री के तीन हेलीकॉप्टर उतारने के लिए हेलीपैड बनवाए जा रहे हैं जबकि एक्सप्रेसवे के नीचे दो और हेलीपैड बनवाए जा रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इन पर मुख्यमंत्री और राज्यपाल के हेलीकॉप्टर उतरेंगे। पंचायतीराज विभाग के सफाई कर्मियों के माध्यम से साफ-सफाई कराई जा रही है। अधिकारी व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी कर रहे हैं।

फोटो 42: प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए लगवाया जा रहा टेंट। संवाद

फोटो 42: प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए लगवाया जा रहा टेंट। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed