सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Junior Aided Schools Receive Teachers; Studies to Begin Now

Hardoi News: जूनियर एडेड विद्यालयों को मिले शिक्षक, अब होगी पढ़ाई

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Junior Aided Schools Receive Teachers; Studies to Begin Now
विज्ञापन
हरदोई। अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) जूनियर हाईस्कूलों में शिक्षकों की कमी से जूझ रहे हजारों छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। शिक्षकों के रिक्त पदों पर नई नियुक्ति और तैनाती की प्रक्रिया शुरू होने से न केवल विद्यालयों की शिक्षण व्यवस्था में सुधार होगा बल्कि पठन-पाठन का स्तर भी बेहतर होगा।
Trending Videos



जनपद में 44 एडेड जूनियर हाईस्कूल संचालित हैं। विद्यालय लंबे समय से ‘गुरुजी’ की बाट जोह रहे थे। कई विद्यालयों में एक या दो शिक्षकों के भरोसे ही पूरी शिक्षा व्यवस्था टिकी थी जिससे पाठ्यक्रम पूरा कराने और अनुशासन बनाए रखने में भारी समस्या आ रही थी। शिक्षकों की कमी का सीधा असर बच्चों के नामांकन और उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता पर पड़ रहा था। जिले में 30 पदों के रिक्त होने का अधियाचन भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग की ओर से चयन प्रक्रिया पूरी करने के उपरांत प्रदेश स्तर पर चयन सूची जारी की गई है। जनपद में भी रिक्त पदों पर शिक्षकों के मिलने की संभावना बढ़ गई है। नवनियुक्त शिक्षकों के आने से स्कूलों में न केवल शैक्षिक वातावरण बदलेगा बल्कि डिजिटल लर्निंग और नए प्रयोगों को भी बढ़ावा मिलेगा।





नए सत्र के सुचारू संचालन में मदद मिलेगी, गणित, विज्ञान और अंग्रेजी जैसे मुख्य विषयों के शिक्षकों के आने से बोर्ड और स्थानीय परीक्षाओं के परिणाम में सुधार होगा।



एडेड विद्यालयों में आयोग से तैनाती की जा रही है। शिक्षकों की सूची आ रही है। शिक्षकों के आने से विद्यालयों में शिक्षण कार्य बेहतर होगा। -डॉ. अजित सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed